Humanoid Robot: –47°C की बर्फ में भी नहीं रुका रोबोट! AI का ऐसा कारनामा देख इंसान भी रह जाए हैरान

aditisingh
3 Min Read

Humanoid Robot: चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने बेहद ठंडे मौसम में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट की क्षमता दिखाकर सबको चौंका दिया है. कंपनी ने अपने G1 ह्यूमनॉइड रोबोट को ऐसी जगह पर परखा, जहां तापमान माइनस 47.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. इसके बावजूद रोबोट ने बर्फ से ढके मैदान को सफलतापूर्वक पार कर लिया.

बर्फीले मैदान में 1.3 लाख से ज्यादा कदम

चीन के शिनजियांग प्रांत के अल्ताय क्षेत्र में यह अनोखा परीक्षण किया गया. सरकारी प्रसारक CCTV की रिपोर्ट के अनुसार, G1 रोबोट ने बर्फीले इलाके में चलते हुए 1 लाख 30 हजार से अधिक कदम पूरे किए. खास बात यह रही कि चलते-चलते रोबोट ने जमीन पर विंटर ओलंपिक्स का प्रतीक चिन्ह भी तैयार किया जिसकी लंबाई करीब 186 मीटर और चौड़ाई लगभग 100 मीटर थी.

बेहद ठंड में पहली बार अपने आप चल रहा रोबोट

रिपोर्ट में बताया गया है कि इतनी कम तापमान वाली परिस्थितियों में किसी ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा अपने आप से चलना पहली बार देखा गया है. इस चुनौती को पूरा करने में चीन की Beidou सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई जिसने सेंटीमीटर स्तर तक सटीक लोकेशन जानकारी दी. इसके साथ ही रोबोट की एडाप्टिव पाथ प्लानिंग तकनीक ने उसे बर्फीले रास्ते में संतुलन बनाए रखने में मदद की.

G1 रोबोट की खास तकनीकी खूबियां

Unitree का G1 रोबोट मई 2024 में लॉन्च किया गया था. इसका वजन करीब 35 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई लगभग 127 सेंटीमीटर है. इसमें 23 से लेकर 43 तक जॉइंट मोटर्स लगी हैं जिनका अधिकतम टॉर्क 120 Nm तक जाता है.

रोबोट में कंपनी का खुद का विकसित किया गया UnifoLM (Robot Unified Large Model) दिया गया है और यह Reinforcement Learning को भी सपोर्ट करता है. इसकी बैटरी करीब 2 घंटे तक लगातार काम करने में सक्षम है. इसके अलावा इसमें 3D LiDAR और डेप्थ कैमरे भी मौजूद हैं.

भविष्य की झलक

इस सफल परीक्षण ने यह साफ कर दिया है कि ह्यूमनॉइड रोबोट अब सिर्फ लैब या फैक्ट्री तक सीमित नहीं रहे. बेहद कठोर मौसम में भी उनकी विश्वसनीयता बढ़ रही है जो भविष्य में रिसर्च, रेस्क्यू और एक्सप्लोरेशन जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकती है.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *