Ավտո նորություններ

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिके टू-व्हीलर्स: Hero Splendor नंबर-1, Activa और Shine की शानदार सेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन टू-व्हीलर मार्केट दुनिया में सबसे बड़ा है. पिछले महीने की सेल ने भी इस सिलसिले को बरकरार रखा. अप्रैल 2026 की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने के टॉप-10 दोपहिया वाहनों ने मिलकर कुल 12,54,455 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ है. ये नंबर्स पिछले साल इसी महीने बिकी 10,05,338 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट में देखा जा सकता है हर बार की तरह इस बार भी Hero Spledor पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. वहीं, Activa ने स्कूटर सेगमेंट में टॉप किया है. इसके अलावा, Shine, Pulsar और Jupiter की बिक्री भी बढ़ी है. आइए, मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Hero Splendor

सेल के मामले में पहले नंबर पर हीरो स्प्लेंडर है. पिछले महीने इसकी कुल 3,09,131 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,97,893 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56.21 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda Activa

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर एक्टिवा है. अप्रैल 2026 में इस स्कूटर की कुल 2,20,774 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं एक्टिवा की कुल 1,94,787 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda Shine

लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंडा शाइन है. पिछले महीने इसको कुल 1,82,874 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा साल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,68,908 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.27 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Pulsar

सेसल के मामले में चौथे नंबर पर पल्सर है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 1,31,031 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 1,24,012 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5.66 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

TVS Jupiter

बेहतरीन बढ़ोतरी की दम पर जुपिटर ने पिछले महीने की टॉप-5 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 1,17,383 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी 1,02,588 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताए गए टू-व्हीलर सेगमेंट के टॉप-5 मॉडलों के अलावा पिछले महीने HF Deluxe की 91,977 यूनिट, Suzuki Access की 70,339 यूनिट, TVS Apache की 49,390 यूनिट, XL100 की 42,246 यूनिट और CB Unicorn की 39,310 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։