Ավտո նորություններ

अप्रैल 2026 में 350cc-450cc बाइक सेल्स बूम! Royal Enfield Classic 350 नंबर-1

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 11, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

350cc से 450cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अप्रैल 2026 में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. कुल बिक्री 1,19,022 यूनिट रही, जो अप्रैल 2025 के 83,793 यूनिट से 42.04% ज्यादा है. सेल में मासिक स्तर पर भी 0.81% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रॉयल एनफील्ड की मजबूत पकड़, होंडा और ट्रायम्फ की बढ़ती मांग व नए मॉडल्स ने इस सेगमेंट को गति दी. रेट्रो, लाइफस्टाइल और परफॉर्मेंस बाइक्स की डिमांड बढ़ने से प्रीमियम सेगमेंट में नई एनर्जी आई है.

रॉयल एनफील्ड ने सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा. कंपनी ने इस कैटेगरी में 99,429 यूनिट बेची हैं, जो 83.54% मार्केट शेयर है. क्लासिक 350 ने 37,967 यूनिट (41.66% YoY ग्रोथ) के साथ टॉप किया. बुलेट 350 (25,040 यूनिट), हंटर 350 (21,947 यूनिट) और मीटियोर 350 ने भी शानदार प्रदर्शन किया. गुरिल्ला 450 में 169% की भारी बढ़ोतरी हुई. रॉयल एनफील्ड की रेट्रो अपील और विश्वसनीयता ने इसे बेंचमार्क बनाए रखा. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने अप्रैल 2026 में 37,967 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप पोजिशन हासिल की. ये पिछले साल के 26,801 यूनिट से 41.66% की सालाना ग्रोथ दर्ज कराता है. 31.90% मार्केट शेयर के साथ ये मॉडल सेगमेंट का सबसे पॉपुलर चॉइस बना रहा है. अपनी आइकॉनिक रेट्रो स्टाइलिंग, आरामदायक राइडिंग पोस्चर और विश्वसनीय 350cc इंजन के कारण क्लासिक 350 लगातार बाइकर्स की पहली पसंद बनी हुई है.

2. Royal Enfield Bullet 350

बुलेट 350 ने 25,040 यूनिट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. अप्रैल 2025 के 16,489 यूनिट की तुलना में इसने शानदार 51.86% सालाना ग्रोथ हासिल की. 21.04% शेयर के साथ ये मॉडल रॉयल एनफील्ड की मजबूत लाइन-अप को और मजबूत करता है. अपनी क्रोम-हैवी क्लासिक डिजाइन, थंपिंग साउंड और लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग क्षमता के लिए बुलेट 350 पुराने और नए दोनों बाइकर्स के बीच बेहद पॉपुलर है.

3. Royal Enfield Hunter 350

हंटर 350 ने 21,947 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान बनाया. पिछले साल के 18,109 यूनिट से 21.19% सालाना ग्रोथ के साथ ये मॉडल युवा राइडर्स के बीच पसंदीदा बना हुआ है. 18.44% मार्केट शेयर के साथ हंटर 350 की मॉडर्न रेट्रो स्टाइलिंग, हल्का वजन और स्पोर्टी हैंडलिंग ने इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाया है.

4. Royal Enfield Meteor 350

मीटियोर 350 ने 10,060 यूनिट सेल के साथ चौथा स्थान हासिल किया. अप्रैल 2025 के 7,644 यूनिट से 31.61% सालाना ग्रोथ दर्ज करते हुए इसने 8.45% शेयर हासिल किया. अपनी क्रूजर स्टाइल, बेहतरीन कम्फर्ट और रिलैक्स्ड राइडिंग एक्सपीरियंस के कारण मीटियोर 350 लॉन्ग राइड्स और टूरिंग के शौकीनों के बीच लगातार पॉपुलर हो रही है.

5. Jawa Yezdi BSA

जावा-येज़्दी-बीएसए ग्रुप ने 4,520 यूनिट (रिटेल) बेचकर टॉप-5 में जगह बनाई. पिछले साल के 2,477 यूनिट की तुलना में 82.48% की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की गई. 3.80% शेयर के साथ ये रेट्रो-मॉडर्न बाइक्स किफायती प्रीमियम सेगमेंट में नया विकल्प बनकर उभरी हैं, जिनमें स्टाइलिश डिजाइन और आकर्षक परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Honda CB 350 की 3975 यूनिट, Triumph 350 की 3965 यूनिट, RE Guerrilla की 2474 यूनिट, Honda H’ness की 350 की 2105 यूनिट और Royal Enfield Himalayan की मात्र 1941 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։