Ավտո նորություններ

अब टायर खरीदना होगा सस्ता, सीएट ने घटाए टायर के दाम, जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों को

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 22, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय टायर कंपनी सीएटी लिमिटेड ने जीएसटी दरों में कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने पूरे टायर रेंज के दाम 22 सितंबर से कम करने की घोषणा की है.

टायर होगा सस्ता, सीएट ने घटाए दाम, जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों कोजीएसटी सुधारों के बाद सीएट टायर ने पूरे रेंज में कीमतों में कमी की घोषणा की.(Image: Social Media)

नई दिल्ली. सरकार ने जीएसटी की दरों में सुधार करके केवल 5 और 18 फीसदी के जो स्लैब बना दिए हैं. इसका फायदा देश के आम ग्राहक को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. सबसे पहले कार कंपनियों ने अपने दामों में भारी कटौती का ऐलान किया है. इसके बाद टायर कंपनियों ने भी दामों में कटौती करके इसका फायदा आम लोगों को देने का ऐलान किया है. देश की मशहूर टायर कंपनी सीएट लिमिटेड (CEAT) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने सभी टायरों की कीमतें घटाने की घोषणा की है.

जीएसटी कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को
सीएट लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी टायरों पर जीएसटी में की गई कटौती का 100 फीसदी लाभ अपने चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों तक पहुंचाएगी. अब नए दरों के मुताबिक घटे हुए दाम 22 सितंबर से पूरे देश में लागू होंगे. दरअसल, सरकार ने नए प्न्यूमैटिक टायरों पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जबकि ट्रैक्टर टायर और ट्यूब्स पर यह दर सिर्फ 5 फीसदी होगी.

उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत
सीएट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अर्नब बनर्जी ने इस फैसले को समयानुकूल और प्रगतिशील बताया. उन्होंने कहा कि कम जीएसटी स्लैब से टायर उद्योग और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा. इससे गाड़ियों को चलाना और उनका रखरखाव आसान होगा. साथ ही, टायर बदलना भी लोगों के लिए अधिक सस्ता और सुविधाजनक हो जाएगा. बनर्जी ने यह भी कहा कि टायरों की समय पर रिप्लेसमेंट से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और उद्योग में औपचारिकता और पारदर्शिता बढ़ेगी.

टायर उद्योग को मिलेगी रफ्तार
विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू टायर उद्योग इस वित्त वर्ष में 7-8 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर सकता है. यह बढ़त मुख्य रूप से टायर रिप्लेसमेंट की बढ़ती मांग से आएगी. ग्रामीण इलाकों में बेहतर माहौल, त्योहारों की सीजनल मांग और ब्याज दरों में कटौती से खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही कंपनियों द्वारा क्षमता विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग दक्षता और अनुसंधान पर निवेश ने भी इस क्षेत्र की मजबूती बढ़ाई है. उद्योग से जुड़ी रिपोर्ट्स बताती हैं कि जीएसटी सुधारों से महंगाई में कमी आएगी और उपभोक्ता खर्च में 1 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि हो सकती है.

About the Author

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

homeauto

टायर होगा सस्ता, सीएट ने घटाए दाम, जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों को

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment