Տեխնիկական նորություններ

आसपास खड़े लोग नहीं देख पाएंगे स्क्रीन, भीड़ में ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च हो रही है. इसके फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले मिलने वाला है. अब इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमैटिक इनेबल हो जाएगा, जिससे आपके आसपास खड़ा कोई भी व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप अपने फोन में क्या कर रहे हैं. बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स में लॉग-इन करते समय यह फीचर प्राइवेसी की एक्स्ट्रा लेयर प्रोवाइड करवाएगा.

ऑटो प्राइवेसी आसान करेगी काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में एक ऑटो प्राइवेसी सेटिंग होगी. इसे ऑन करने के बाद जब भी आप बैंकिंग या दूसरी सेंसेटिव ऐप्स यूज करेंगे, यह प्राइवेसी डिस्प्ले को इनेबल कर देगी. इसके अलावा जब भी आप भीड़ वाली जगहों पर खड़े होंगे, यह फीचर इनेबल हो जाएगा. माना जा रहा है कि फोन फ्रंंट कैमरा या माइक्रोफोन से आवाज सुनकर भीड़ वाली जगह की पहचान करेगा. इसमें यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल सेटिंग का भी ऑप्शन मिलेगा. मैक्सिमम प्राइवेसी के लिए भी सेटिंग में एक टॉगल दिया जाएगा, जो स्क्रीन को एकदम डिम कर देगा.

कैसे काम करेगा प्राइवेसी डिस्प्ले?

सैमसंग ने कुछ साल MWC में प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को पहली बार शो किया था और अब इसे Galaxy S26 Ultra में दिया जाएगा. सैमसंग इस फीचर के लिए फ्लेक्स मैजिक पिक्सल OLED पैनल का यूज करेगी. इसमें एआई की मदद से पिक्सल लेवल पर लाइट की डायरेक्शन को कंट्रोल किया जाएगा, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो जाएगा. इससे फोन का कंटेट केवल यूजर ही देख पाएगा. यह फीचर डिस्प्ले क्वालिटी को भी बरकरार रखेगा.

ऐप्पल भी करेगी इस टेक्नोलॉजी को यूज

सैमसंग के बाद ऐप्पल भी इस टेक्नोलॉजी को यूज करेगी. सैमसंग जहां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यह टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है, वहीं ऐप्पल मैकबुक में इसका यूज करेगी. उम्मीद की जा रही है कि 2029 में ऐप्पल प्राइवेसी डिस्प्ले वाला पहला मैकबुक प्रो मॉडल लॉन्च कर देगी.

ये भी पढ़ें-

एक से बढ़कर एक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, लिस्ट में आईफोन भी शामिल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։