Ավտո նորություններ

इस कंपनी ने हिलाया Hero का सिंहासन! जनवरी में बेच डाली 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां; क्या नंबर-1 बन जाएगी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

TVS Motor Company ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल बिक्री में 29 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने इस महीने कुल 5,11,766 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 3,97,623 यूनिट्स से काफी अधिक है. ये आंकड़ा कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ है, क्योंकि कुल बिक्री पहली बार 5 लाख के पार पहुंची है.

इस सफलता का मुख्य आधार दोपहिया वाहनों की मजबूत मांग रही है. कुल टू-व्हीलर सेल 28 प्रतिशत बढ़कर 4,94,195 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल जनवरी में ये 3,87,671 यूनिट्स थी. घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री और भी प्रभावशाली रही. ये 30 प्रतिशत की छलांग लगाकर 3,83,262 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो जनवरी 2025 के 2,93,860 यूनिट्स से काफी बेहतर है.

सेगमेंट वाइज सेल्स रिपोर्ट

सेगमेंट वाइज देखें तो मोटरसाइकिल की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी और 2,19,188 यूनिट्स रही, जो पिछले साल मात्र 1,74,388 यूनिट्स ही थी. स्कूटर सेगमेंट में भी 30 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, जहां बिक्री 2,22,926 यूनिट्स तक पहुंची है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि TVS के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Apache, Jupiter, Ntorq और Raider ने बाजार में मजबूत पकड़ बनाए रखी है.

EV की बढ़ी डिमांड

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में कंपनी की स्ट्रेटजी भी रंग लाई है. जनवरी 2026 में EV बिक्री 50 प्रतिशत उछलकर 37,756 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल के 25,195 यूनिट्स से काफी ज्यादा है. iQube जैसे मॉडल्स की बढ़ती मांग से EV सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो भविष्य की मोबिलिटी में TVS की मजबूत स्थिति दिखाता है.

थ्री-व्हीलर की सेल में ग्रोथ

थ्री-व्हीलर की सेल में भी ग्रोथ सबसे ज्यादा रही. कुल 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बिक्री 17,571 यूनिट्स तक पहुंची, जो पिछले साल की 9,952 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है. एक्सपोर्ट में भी 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कुल 1,22,343 यूनिट्स निर्यात किए गए, जिसमें दोपहिया एक्सपोर्ट 18 प्रतिशत बढ़ा है.

ये प्रदर्शन TVS Motor के वाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, मजबूत डीलर नेटवर्क, कस्टमर-सेंट्रिक इनोवेशन और घरेलू-विदेशी दोनों बाजारों में गहरी पैठ का नतीजा है. कंपनी ने किफायती ICE वाहनों से लेकर मॉडर्न EV तक सबमें बैलेंस बनाए रखा है. जनवरी 2026 की ये बिक्री TVS को इंडियन टू-व्हीलर इंटस्ट्री में मजबूत स्थिति देती है और FY26 में आगे और रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जगाती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment