Տեխնիկական նորություններ

ऐप्पल वॉच के ये यूज तो आपने सोचे भी नहीं होंगे, टीवी कंट्रोल से लेकर सेहत पर नजर रखने तक सब करेगी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

कई यूजर्स के लिए ऐप्पल वॉच डेली की जरूरत बन गई है. इसके फीचर्स को देखते हुए एक बार यूज करने के बाद इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है. आईफोन की तरह ऐप्पल वॉच में भी कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे कई तरीकों से यूजफुल बनाते हैं. आज हम आपको इसके ऐसे कुछ यूज बताने जा रहे हैं, जिनसे अधिकतर यूजर्स अनजान हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.

फाइंड योर आईफोन

मॉडर्न ऐप्पल वॉच में ऐसा फीचर आता है, जिसकी मदद से आप अपने आईफोन को लोकेट कर सकते हैं. अगर आपके पास आईफोन 15 या उसके बाद का मॉडल है और आप इससे रखकर भूल गए हैं तो ऐप्पल वॉच उसे ढूंढने में आपकी मदद कर सकती है.

ऐप्पल टीवी को करें कंट्रोल

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि आईफोन के अलावा आप ऐप्पल वॉच से भी अपने ऐप्पल टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि रिमोट कंट्रोल नहीं मिलता. ऐसी स्थिति में आप आईफोन के अलावा ऐप्पल वॉच से भी टीवी को कंट्रोल कर पाएंगे.

ऐप्पल वॉच स्पीकर्स

ऐप्पल वॉच के मॉडर्न मॉडल्स को इयरबड्स के बिना भी यूज किया जा सकता है. अगर आपको कोई गाना या पॉडकास्ट सुनना है और आपके पास इयरबड्स नहीं है तो ऐप्पल वॉच के स्पीकर्स आपकी मदद कर सकते हैं.

वॉकी-टॉकी के तौर पर भी करेगी काम

ऐप्पल वॉच की मदद से आप अपने दोस्त से कभी भी और कहीं से भी बातचीत कर सकते हैं. इसके लिए आपको आईफोन हाथ में रखने की भी जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको अपने दोस्त के पास रिक्वेस्ट भेजनी पड़ेगी. रिक्वेस्ट अप्रूव होते ही आप उनसे वॉकी-टॉकी की तरह बातचीत कर सकते हैं.

स्लीप एपनिया डिटेक्शन

ऐप्पल वॉच पर नया स्लीप एपनिया नोटिफिकेशन आया है. स्लीप एपनिया के कारण लंबे समय में दिल से जुड़ी बीमारियां होने समेत कई खतरे होते हैं. ऐप्पल वॉच इस समस्या के साइन को डिटेक्ट कर सकती है, जिससे आप समय रहते हुए इलाज ले पाएंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։