Տեխնիկական նորություններ

ओप्पो अगले महीने लॉन्च करेगी क्रीज-लेस डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन, ऐप्पल टेक्नोलॉजी के इंतजार में रह गई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

चाइनीज ब्रांड OPPO ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन OPPO Find N6 की झलक दिखाई है. कंपनी का कहना है कि इसमें क्रीज-फ्री डिस्प्ले मिलेगा. यानी फोन को अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले के अंदर क्रीज नहीं दिखाई देगी. माना जा रहा है कि इसे 17 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है. बता दें कि ऐप्पल भी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले यूज करेगी और इसके लिए कंपनी ने लंबा इंतजार भी किया है.

ओप्पो ने दिखाया टीजर

क्रीज कंट्रोल को लेकर ओप्पो पहले भी अच्छा काम कर रही थी और अब इसे बेहतर किया जा रहा है. कंपनी के टीजर में भी इसकी झलक दिखी है. इसमें फोन का एकदम फ्लैट डिस्प्ले और बैजल्स नजर आ रहे हैं. ओप्पो ने इस इमेज के साथ ‘स्मूद सैलिंग’ टैग का यूज किया है.

Oppo Find N5 की जगह लेगा नया मॉडल

Oppo Find N6 पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find N5 का सक्सेसर होगा. अपकमिंग मॉडल की बात करें तो इसके फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन ऑरेंज और टाइटैनियम कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा और इसमें एआई पेन सपोर्ट मिलेगा. यह फोन चीन के साथ चुनिंदा साउथ एशियन और यूरोपीय देशों में लॉन्च किया जा सकता है. भारत में इसके लॉन्च होने की संभावना कम है.

ऐप्पल भी इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन

ऐप्पल भी लंबे इंतजार के बाद इस साल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. इसे सितंबर में आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. ऐप्पल इस फोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले देना चाहती है और इस टेक्नोलॉजी के लिए ऐप्पल ने लंबा इंतजार किया है. इस आईफोन में ऐप्पल डिस्प्ले के लिए सैमसंग की CoE OLED टेक्नोलॉजी का यूज करेगी, जिससे ड्यूरैबिलिटी बढ़ेगी और क्रीज भी नजर नहीं आएगी. यह प्रो मॉडल्स की तरह हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई लॉन्च, धाकड़ फीचर्स के साथ जबरदस्त कैमरा सेटअप, लॉन्च ऑफर समेत देखें सारी डिटेल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։