Ավտո նորություններ

किआ ने दिया ग्राहकों को तोहफा: कारों के दाम 4.48 लाख तक घटे, Carnival, Seltos और Sonet अब हुईं सस्ती

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 23, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

किआ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने अपने कई मॉडल्स की कीमतों में 4.48 लाख रुपये तक की कटौती कर दी है.

किआ का तोहफा: कार के दाम 4.48 लाख तक घटे, Carnival, Seltos, Sonet हुईं सस्तीकिआ ने ग्राहकों को दिया पूरा GST लाभ, फेस्टिव सीजन में कार खरीदना हुआ आसान.(Image:News18)

नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन से पहले किआ (Kia) इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने अपने कार्निवाल, सेल्टोस और सॉनेट समेत कई मॉडल्स की कीमतों में 4.48 लाख रुपये तक की कटौती कर दी है. किआ की लग्जरी एमपीवी कार्निवाल पर सबसे ज्यादा दाम घटाए गए हैं. कंपनी ने इस मॉडल को 4.48 लाख रुपये तक सस्ता कर दिया है, जिससे बड़ी और प्रीमियम गाड़ी खरीदने वाले परिवारों को राहत मिलेगी. वहीं, किआ के नए सायरस मॉडल की कीमत में भी 1.86 लाख रुपये तक की कटौती की गई है. ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे.

सेल्टोस, सॉनेट और करेंस पर भी कटौती
कंपनी के लोकप्रिय मॉडल्स सेल्टोस, सॉनेट और करेंस भी अब किफायती हो गए हैं. मिड-साइज एसयूवी सेल्टोस पर कीमत में ₹75,372 तक की कटौती हुई है. वहीं, कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट अब 1.64 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है. फैमिली खरीदारों की पसंद करेंस पर भी 48,513 रुपये तक की राहत दी गई है. कंपनी का मानना है कि ये कदम ग्राहकों की डिमांड को बढ़ाएंगे और फेस्टिव सीजन की बिक्री में तेजी लाएंगे.

सरकार के फैसले से मिला लाभ
दरअसल, हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने छोटे वाहनों पर टैक्स दर घटाकर 28 फीसदी से 18 फीसदी कर दिया है. इसी फैसले के बाद किआ ने पूरी राहत ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान किया. किया इंडिया के सीईओ ग्वांगगु ली ने कहा कि ‘हम सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं और ग्राहकों को अधिक किफायती विकल्प देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.’ वहीं, किआ की तरह ही हुंदै (Hyundai) कंपनी ने भी अपनी कारों के दाम घटाए हैं. इसके तहत निओस पर 73,808 रुपये और टस्कन पर 2.40 लाख रुपये तक की कमी की गई है.

टीवीएस ने भी दाम घटाए
इसके साथ ही वाहन कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी अपने वाहनों की कीमतों में 54,000 रुपये से लेकर 3.04 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की. कंपनी ने नई कीमतें सात सितंबर से ही प्रभावी कर दी हैं. इस बीच, दोपहिया वाहन क्षेत्र की टीवीएस मोटर कंपनी ने भी अपने सभी पेट्रोल वाहनों पर जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ 22 सितंबर से ग्राहकों तक पहुंचाने की घोषणा की. हालांकि, कंपनी ने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में की जाने वाली कटौती का ब्योरा साझा नहीं किया.

About the Author

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

homeauto

किआ का तोहफा: कार के दाम 4.48 लाख तक घटे, Carnival, Seltos, Sonet हुईं सस्ती

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment