Ավտո նորություններ

कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Maruti Brezza, जानिए Down Payment और EMI का हिसाब-किताब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

2026 Maruti Brezza ने इंडियन कार मार्केट के अंदर नए अवतार में एंट्री मारी है. कंपनी ने अपनी इस अपडेटेड SUV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,39,900 रुपये रखी है, जो टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए 11,65,500 रुपये तक जाती है. मार्केट में इसका मुकाबला Tata Nexon जैसी सेगमेंट की अन्य SUVs से होने वाला है.

अगर आप इस पॉपुलर SUV को नए अवतार में खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस SUV की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा नई Brezza के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में भी जानेंगे.

Maruti Brezza On Road Price

जैसा कि आपको बताया नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट के अंदर मात्र ₹7,39,900 की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है. राजधानी दिल्ली में इसकी खरीद पर आपको 59,192 रुपये का RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 33,101 रुपये इंश्योरेंस अमाउंट भी जाएगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत ₹8,32,193 हो जाएगी.

Maruti Brezza Down Payment & EMI Details

अगर आप नई-नवेली मारुति ब्रेज़ा खरीदते समय 2 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 6,32,193 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 13,432 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 8,05,934 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 10,05,934 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

डिजाइन और इंटीरियर

2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में बोल्ड फ्रंट ग्रिल (स्मोक क्रोम), नया बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और अपडेटेड अलॉय व्हील्स मिले हैं. प्रोफाइल बॉक्सी और मस्‍कुलर है. इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक-ब्राउन थीम, ग्लॉस ब्लैक ट्रिम्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10.1-इंच स्मार्टप्ले प्रो X टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay) हैं. एयर प्यूरिफायर, कूल्ड वायरलेस चार्जर और सनरूफ भी उपलब्ध हैं.

फीचर्स में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा, ARKAMYS साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग, ESC, HHA स्टैंडर्ड. TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज

  • 1.0L टर्बो (110 PS/170 Nm, 6MT): 19.96-20.47 KMPL
  • 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड (103 PS/139 Nm, 6MT/AT): 20.17-21.09 KMPL
  • 1.5L CNG (88 PS, 6MT, अंडरबॉडी टैंक): 26.90  KM/KG

हमारा सुझाव: हमारे द्वारा बताई गई Maruti Brezza की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल केवल एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इन आंकड़ा में बदलाव देखे जा सकते हैं. अगर आप महीने के 50 से 60 हजार कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तो नई ब्रेज़ा को Car Loan लेकर खरीद सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։