Տեխնիկական նորություններ

क्या पानी में डूबने से खराब हो जाएगी Apple Watch? जानिए क्या है सच्चाई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Apple Watch: एप्पल के कई सारे डिवाइस मार्केट में मौजूद हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं. इसी कड़ी में बता दें कि एप्पल वॉच युवाओं के बीच काफी चर्चित डिवाइस है. एप्पल वॉच में यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. लेकिन इसे खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर ये गलती से पानी में गिर जाए या पहनकर तैराकी करें तो क्या Apple Watch खराब हो जाएगी? आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.

क्या Apple Watch पूरी तरह Waterproof है

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि Apple Watch को पूरी तरह Waterproof नहीं बल्कि Water Resistant बनाया गया है. यानी ये एक लीमिट तक पानी का सामना कर सकती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसे हर तरह के पानी या हर गहराई में सुरक्षित माना जाए.

Apple Watch की वॉटर रेजिस्टेंस समय के साथ कम भी हो सकती है. अगर घड़ी को जोरदार झटका लगे, उसकी स्क्रीन टूट जाए या लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो उसकी सेफ्टी पहले जैसी नहीं रहती.

किन जगहों पर हो सकता है नुकसान

आपको बता दें कि Apple Watch पानी को सह सकती है लेकिन हर तरह का पानी डिवाइस के लिए सेफ नहीं होता है. साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट, परफ्यूम, सनस्क्रीन, लोशन और केमिकल मिले पानी से इसकी सील और बाहरी कोटिंग खराब हो सकती है.

इसके अलावा तेज बहाव वाला पानी, वॉटर स्कीइंग, जेट स्की या हाई-प्रेशर वॉटर जेट जैसी एक्टिविटी भी घड़ी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. समुद्र के खारे पानी में इस्तेमाल करने के बाद भी घड़ी को साफ पानी से धोना जरूरी होता है क्योंकि नमक धीरे-धीरे इसके पार्ट्स पर असर डाल सकता है.

अगर Apple Watch भीग जाए तो क्या करें

अगर आपकी Apple Watch बारिश में भीग जाए या पानी में चली जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले उसे मुलायम और सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ करें. अगर घड़ी में स्पीकर के अंदर पानी चला गया है तो Water Lock फीचर की मदद से स्पीकर से पानी बाहर निकाला जा सकता है. इसके बाद घड़ी को नॉर्मल तरीके से सूखने दें. हेयर ड्रायर, ब्लोअर या किसी दूसरे गर्म करने वाले डिवाइस का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें.

कौन-से मॉडल पानी में सुरक्षित हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple Watch Series 2 और इसके बाद आने वाले लगभग सभी मॉडल 50 मीटर तक की वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं. इसका मतलब है कि इन्हें स्विमिंग पूल में तैराकी या हल्के पानी वाले खेलों के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है.

वहीं Apple Watch Ultra और Ultra 2 इससे भी ज्यादा मजबूत बनाए गए हैं. ये गहरे पानी में मनोरंजक डाइविंग और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं. हालांकि प्रोफेशनल स्कूबा डाइविंग या ज्यादा दबाव वाले पानी में इनका इस्तेमाल भी कम करना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

Apple Watch पहनकर सॉना, स्टीम रूम या बहुत गर्म पानी में जाने से बचना चाहिए. बहुत ज्यादा टेंपरेचर और भाप इसकी वॉटर रेजिस्टेंस को खराब कर सकते हैं. अगर घड़ी की स्क्रीन में दरार आ जाए या बॉडी को कोई नुकसान पहुंचे तो उसे पानी में इस्तेमाल करने से बचें. ऐसी स्थिति में सर्विस सेंटर से चेक कराना बेहतर रहता है.

अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा की फिटनेस, वर्कआउट, बारिश या स्विमिंग पूल तक सीमित है तो Apple Watch के ज्यादातर नए मॉडल आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं. लेकिन अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स, गहरे पानी में डाइविंग या समुद्र में उतरना पसंद करते हैं तो Apple Watch Ultra सीरीज आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. इसीलिए एप्पल वॉच खरीदने से पहले अपनी जरूरत को चेक करें उसके बाद ही डिवाइस को खरीदें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։