Տեխնիկական նորություններ

क्रिएटर्स की जेब भरने के लिए YouTube लाई नया फीचर, अब रॉकेट की तेजी से बढ़ेगी वीडियो की रीच

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
7a2a0ab9354fc98112c191964991a92f17733627052031164 original.png
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

YouTube Translated Thumbnails: अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो आपकी जेब भरने के लिए यूट्यूब एक नया फीचर लेकर आई है. इसे Translated Thumbnails नाम दिया गया है. इसकी मदद से क्रिएटर अलग-अलग भाषाओं में वीडियो के थंबनेल अपलोड कर सकेंगे. इसका फायदा यह होगा कि जिस भाषा का यूजर यूट्यूब ओपन करेगा, उसे उसकी भाषा में ही थंबनेल दिखेगा. इससे क्रिएटर का कंटेट अलग-अलग भाषाओं वाले दर्शकों के बीच पहुंचेगा और उसे ज्यादा व्यूज मिलेंगे, जिससे यूट्यूब वीडियो पर कमाई बढ़ेगी.

पुराने वीडियो के लिए भी अपलोड किए जा सकेंगे नए थंबनेल

यूट्यूब ने बताया कि जिन क्रिएटर्स के वीडियो पहले से अलग-अलग भाषाओं में मौजूद हैं, वे उन भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे. इससे क्रिएटर की रीच बढ़ेगी. यह फीचर उन क्रिएटर के लिए खूब काम का है, जो अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले दर्शकों को दिमाग में रखकर कंटेट क्रिएट करते हैं. यह नए वीडियो के साथ-साथ पुराने वीडियो में भी काम करेगा. यानी अगर आपने कोई वीडियो पहले अपलोड किया हुआ है तो भी उसके अलग-अलग भाषाओं में थंबनेल अपलोड किए जा सकते हैं.

काम कैसे करेगा यह फीचर?

अभी तक यूट्यूब वीडियो पर एक थंबनेल का ऑप्शन मिलता था, लेकिन यह फीचर कई थंबनेल अपलोड करने का ऑप्शन देगा. क्रिएटर अपनी मर्जी से हिंदी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पेनिश, बांग्ला समेत किसी भी भाषा में थंबनेल अपलोड कर सकता है. जब यूट्यूब पर किसी हिंदी भाषी यूजर की फीड पर उसका वीडियो आएगा तो इसका थंबनेल हिंदी में होगा, वहीं अंग्रेजी बोलने वाले की फीड पर उस वीडियो का थंबनेल अंग्रेजी में दिखेगा. यूट्यूब का एल्गोरिदम अपने आप यूजर की भाषा के आधार पर वीडियो के थंबनेल को सेलेक्ट कर लेगा.

पुराने वीडियो पर कैसे अपलोड करें नए थंबनेल?

पुराने वीडियो पर नए और अलग-अलग भाषाओं वाले थंबनेल अपलोड करने के लिए क्रिएटर को यूट्यूब स्टूडियो में जाना होगा. यहां मेन थंबनेल के साथ अलग-अलग भाषाओं वाला थंबनेल अपलोड किया जा सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։