Ավտո նորություններ

गर्म बाइक पर न डालें पानी, वरना हो सकता है हजारों का नुकसान, स्मूद राइड के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 19, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Bike Care Tips: भीषण गर्मी में बाइक का इंजन ज्यादा गर्म हो जाता है, ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना दोपहिया वाहन को भारी नुकसान हो सकता है. इस बारे में पूर्वी चंपारण के बाइक मैकेनिक शंभू कहते हैं कि गर्म बाइक की तुरंत धुलाई नहीं करवानी चाहिए, साथ ही ये पार्ट भी नहीं बदलवाने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

पूर्वी चंपारण/आदित्य गौरव. बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से बहुत से लोग घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं. हालांकि, आम जनता का एक वर्ग ऐसा भी है, जो इसी भीषण गर्मी और तेज धूप में बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए निकल पड़ता है. तेज धूप में काम करने वालों के शरीर पर तो बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही उनके बाइक को भी भारी नुकसान होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

लेकिन अगर आप कुछ सावधानियां रखें, तो हजारों के नुकसान और बाइक खराब होने की स्थिति से बच सकते हैं. इस संदर्भ में जब पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज के एक अनुभवी बाइक मैकेनिक से बातचीत हुई, तो उन्होंने कई अहम बातें बताईं.

गर्म गाड़ी को तुरंत न धोएं
उनका कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बाइक चलाने से बाइक का इंजन काफी ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे में गाड़ी को तुरंत नहीं धुलवाना चाहिए. उनका कहना है कि बाइक के इंजन में रिंग होता है, जो गर्म इंजन पर पानी डालने से सिकुड़ जाता है और गाड़ी धुआं देने लगती है.

बाइक मैकेनिक शंभू मिस्त्री का कहना है कि भीषण गर्मी में मोबिल पतला हो जाता है और इंजन में खड़खड़ाहट वाली आवाज पैदा करता है. शंभू मिस्त्री इससे बचाव का रास्ता बताते हैं. उनका कहना है कि भीषण गर्मी में हमेशा 1500 km की दूरी तय कर लेने पर मोबिल बदलवा लेना चाहिए.

जल्दबाजी में होता है नुकसान
वे भीषण गर्मी के एक और दुष्प्रभाव की बात भी करते हैं. उनका कहना है कि भीषण गर्मी में धूल भी काफी उड़ती है, जिनमें बालू की मात्रा भी होती है और यही बाइक की चैन स्पॉकिट को नुकसान करती है. इसलिए भीषण गर्मी में जब गाड़ी गर्म होने के बाद अपने आप ठंडी हो जाए, तो उसे अच्छे से धुलवा देना चाहिए.

शंभू मिस्त्री का कहना है कि लोग कम समय होने या जानकारी के अभाव में हजारों का नुकसान कर लेते हैं, लेकिन इन सारी बातों पर ध्यान दें, तो उनकी बाइक अच्छी भी चलेगी और उनका पैसा भी बचेगा. वे आगे कहते हैं कि गर्म गाड़ी में बहुत से काम नहीं करवाना चाहिए, जैसे मोबिल नहीं बदलवाना चाहिए और न ही प्लग बदलवाना चाहिए.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։