Տեխնիկական նորություններ

घर में होगी धूम-धाम से पार्टी, Akai ने जबरदस्त साउन्ड वाले स्पीकर और साउंडबार किए लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

AKAI Speakers: जापानी कंपनी AKAI ने भारत में अपनी नई ऑडियो रेंज लॉन्च कर दी है जिसमें AKAI SB-24 ब्लूटूथ साउंडबार, AKAI BD-24 ब्लूटूथ स्पीकर और PartyMate सीरीज के पार्टी स्पीकर्स शामिल हैं। 

यह एक 24W RMS आउटपुट वाली कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली साउंडबार है। इसमें डुअल 2.25-इंच ड्राइवर्स के साथ डीप बास और एकदम क्लियर ऑडियो मिलेगा। इसमें Bluetooth V5.3 की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें 2400 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 5 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा। अकाई की इस साउन्ड बार में टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस साउंडबार में बिल्ट-इन माइक लगाया गया है जिससे आसानी से हैंड्स-फ़्री कॉल की जा सकती है। इसके अलावा RGB LED लाइटिंग, IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस, TWS पेयरिंग, USB/Aux/TF कार्ड इनपुट जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।

यह पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर 24W RMS आउटपुट और 2.5-इंच ड्राइवर के साथ आता है जिससे हाई-फ़्रीक्वेंसी साउंड और डीप बास मिलता है। इसमें 3600 mAh की बैटरी है जो 5 घंटे तक का प्लेबैक देती है। इसके साथ ही इसमें TWS पेयरिंग, Bluetooth V5.0, USB/Aux/TF सपोर्ट, Type-C चार्जिंग, हैंड्स-फ़्री कॉल के लिए बिल्ट-इन माइक और पार्टी के लिए RGB लाइटिंग जैसे फ़ीचर्स भी हैं।

यह एक पार्टी स्पीकर है जो बेहतरीन पार्टी ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डीप और पूरे कमरे में गूंजने के लिए 140W RMS आउटपुट मिलती है। इसके साथ स्पीकर में डुअल 8 इंच के वूफ़र्स दिए गए हैं। यह True Wireless Stereo पेयरिंग को सपोर्ट करता है, जिससे दो यूनिट्स को मिलाकर 280W का स्टीरियो सेटअप बनाया जा सकता है। इसके साथ एक रिचार्जेबल वायरलेस माइक आता है जिससे सिंगर्स को केबल या एक्स्ट्रा बैटरी की चिंता नहीं रहती। इसमें 4500 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 4 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा वायर्ड माइक इनपुट, डायनामिक RGB लाइटिंग, Bluetooth, USB, TF कार्ड और AUX इनपुट के बीच आसानी से स्विच करने के लिए डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है।

यह 240W RMS का पार्टी स्पीकर है जिसे लाइव परफॉर्मर्स और घर पर पार्टी होस्ट करने वाले यूजर्स के लिया बनाया गया है। इस स्पीकर में डुअल 10-इंच वूफ़र और खास ट्वीटर लगाया है जो शानदार बास और क्लियर साउन्ड प्रदान करेगा। इसके साथ ही ‘ट्रू वायरलेस स्टीरियो’ पेयरिंग की सुविधा से दो यूनिट्स को जोड़कर 480W का ज़बरदस्त साउंड सिस्टम बनाया जा सकता है। इससे किसी बड़े आउटडोर इवेंट या शादी के फ़ंक्शन के लिए यह स्पीकर शानदार साउन्ड प्रदान करने की क्षमता रखता है। इसमें गिटार इनपुट और Karoke  सपोर्ट वाला रिचार्जेबल वायरलेस माइक भी है जो इवेंट मेंन बेहद काम आता है। इस स्पीकर में 7200 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 4 से 4.5 घंटे तक का प्लेटाइम देगी। इसमें RGB लाइटिंग और वॉइस इफ़ेक्ट्स किसी शो को शानदार बनाने का काम करेंगे।

Akai की यह नई रेंज की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। यह कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म में मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։