Տեխնիկական նորություններ

चलते-चलते हैंग क्यों हो जाता है फोन, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Why Phone Hangs: फोन हैंग होने की समस्या से ज्यादातर यूजर दो-चार होते हैं. अगर फोन पुराना है तो यह समस्या ज्यादा आती है. हैंग होने पर फोन पूरी तरह काम करना बंद कर देता है. इस दौरान न तो कॉल की जा सकती है और न ही कोई ऐप यूज की जा सकती है. अगर किसी इमरजेसी स्थिति में फोन हैंग हो जाए तो मुश्किल और बढ़ जाती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन हैंग होने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं और कैसे इस इन दिक्कतों को फिक्स किया जा सकता है.

ये हैं फोन हैंग होने के कॉमन कारण

स्टोरेज फुल होना- अगर स्टोरेज फुल हो गई है तो फोन के लिए नए डेटा को हैंडल और ऐप्स को रन करना काफी मुश्किल हो जाता है. पर्याप्त स्टोरेज न होने के कारण फोन का सिस्टम बेसिक टास्क भी नहीं कर पाता. ऐसी स्थिति में पहले फोन की स्पीड स्लो होती है और कई टास्क के दौरान यह हैंग भी हो सकता है. इस दिक्कत से बचने के लिए फोन की स्टोरेज को खाली रखना जरूरी है. इसके लिए डुप्लीकेट फाइल्स, गैर-जरूरी फोटो-वीडियो और अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट कर दें. इससे स्पेस खाली होगा और यह फोन की स्पीड भी बढ़ा देगा.

बैकग्राउंड एक्टिविटी का ओवरलोड- कई ऐप्स यूज के बाद बंद करने पर भी पूरी तरह बंद नहीं होतीं. ये लगातार बैकग्राउंड में एक्टिव रहती हैं और बैटरी के साथ फोन की रैम को भी यूज करती है. अगर बैकग्राउंड में एक साथ कई ऐप्स की एक्टिविटीज चल रही हैं तो प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है. इस दौरान अगर आप फोन में मल्टी-टास्किंग या किसी बड़ी ऐप को ओपन करते हैं तो सिस्टम उसे प्रोसेस करने में स्ट्रगल करने लगता है. कई बार फोन के हैंग होने के पीछे यह कारण भी हो सकता है. इससे बचाव के लिए सेटिंग में जाकर ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटीज को लिमिट कर दें.

हार्डवेयर प्रॉब्लम- पुराने फोन में बैटरी, स्क्रीन और दूसरे कंपोनेंट खराब होने लगते हैं, जिससे फोन के ऑपरेशन पर असर पड़ता है. अगर बैटरी कमजोर हो गई है तो यह स्टेबल पावर सप्लाई नहीं कर पाएगी. इसी तरह गिरने या नमी आदि जाने के कारण इंटरनल वायरिंग और कनेक्शन भी डिस्टर्ब हो सकते हैं, जो फोन के फंक्शन को स्लो कर देते हैं. कुछ मामलों में रिपेयर कर इन दिक्कतों को फिक्स किया जा सकता है, लेकिन अगर फोन कई साल पुराना है तो उसे रिप्लेस कर लेना बेहतर ऑप्शन रहेगा.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro का बदल जाएगा लुक? कैमरा सेटअप को धांसू बनाने के लिए ऐप्पल करेगी यह काम

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։