Ավտո նորություններ

डेली अप-डाउन के लिए ये 5 सस्ते Electric Scooter हैं बेस्ट, कीमत मात्र ₹89,999 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Cheapest Electric Scooter in India: मौजूदा समय में डेली कम्यूटिंग के लिए ई-स्कूटर सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. अगर आप आने वाले समय में लाख-सवा लाख रुपये का कोई टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं, तो आप सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम देश के 5 ऐसे Electric Scooters की बात करेंगे, तो 1 लाख के आस-पास एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हैं.

अपनी इस लिस्ट में हमने Bajaj Chetak C25, Ola S1 X, TVS Orbiter, Ather Rizta X और Hero Vida VX2 को शामिल किया है. ये सभी बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं. हालांकि, इनकी कीमत, रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में काफी अंतर है. आइए, इनकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं.

Ola S1 X

लिस्ट में पहले नंबर पर Ola S1 X है. इसके बेस वेरिएंट (2 kWh बैटरी) की एक्स-शोरूम कीमत ₹82,999 से ₹89,999 के बीच है. ये 95-108 km की रेंज देता है और टॉप स्पीड 85-90 km/h के आसपास है. Ola की सबसे बड़ी ताकत है इसका बड़ा सर्विस नेटवर्क, फास्ट चार्जिंग ऑप्शन और ऐप-बेस्ड फीचर्स जैसे नेविगेशन. हालांकि, लोग इसकी सर्विस और बिल्ड क्वालिटी को लेकर शिकायत करते रहते हैं.

Bajaj Chetak C25

हाल ही में लॉन्च हुआ Chetak C25 कंपनी का सबसे अफोर्डेबल मॉडल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹91,399 है, लेकिन पहले 10,000 कस्टमर्स के लिए अर्ली-बर्ड डिस्काउंट के साथ यह ₹87,100 में मिल रहा है. 2.5 kWh बैटरी के साथ 113 km की रेंज और 55 km/h टॉप स्पीड है. Bajaj Chetak की सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत मेटल बॉडी, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन सर्विस नेटवर्क है.

Hero Vida VX2

विडा वीएक्स 2 में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल है, जिसका बेस प्राइस बहुत कम है. VX2 Go वेरिएंट BaaS में ₹44,990 से शुरू होता है, लेकिन फुल प्राइस (बैटरी सहित) ₹99,490 के आसपास है. VX2 Plus की कीमत ₹94,800 से शुरू होती है. रेंज 92-142 km तक है और टॉप स्पीड 70-80 km/h के आसपास क्लेम की गई है.

TVS Orbiter

इसकी कीमत ₹99,900 से शुरू होकर ₹1,04,900 (एक्स-शोरूम) तक जाती है. 3.1 kWh बैटरी के साथ ये 158 km की शानदार रेंज देता है. TVS की बिल्ड क्वालिटी, हैंडलिंग और सर्विस बहुत अच्छी है. ये फैमिली यूज के लिए बेहतर है, क्योंकि रेंज ज्यादा है और राइड कंफर्टेबल है. अगर आप रेंज और रिलायबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो Orbiter आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा.

Ather Rizta X

इस लिस्ट का सबसे महंगा स्कूटर Ather Rizta X है. इसकी कीमत बेस वेरिएंट में ₹1,04,999 से शुरू होकर ₹1,11,302 तक जाती है और टॉप वेरिएंट ₹1.30 लाख का है. इसमें लगी 2.9 kWh बैटरी से 123-159 km रेंज मिलती है. Ather की सबसे बड़ी ताकत इसका प्रीमियम फील, फास्ट चार्जिंग (Ather Grid), 7-इंच टचस्क्रीन, OTA अपडेट्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस है. अगर आप टेक्नोलॉजी और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Rizta चुन सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment