Ավտո նորություններ

धोनी के पास दिखी वो बाइक जो कभी भारत में नहीं हुई लॉन्‍च, 47 सालों से कर रही बाइकर्स के दिलों पर राज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी जिस मोटरसाइकिल को चलाते नजर आए हैं वो यामहा एसआर400 है जो एक क्लासिक रेट्रो-स्टाइल बाइक है. इसे पहली बार 1978 में बनाया गया और इसका प्रोडक्‍शन यामहा ने 2021 में बंद कर दिया, क्योंकि यह पुरानी टेक्नोलॉजी वाली बाइक थी और नए एमिशन स्टैंडर्ड्स से मैच नहीं करती थी.

धोनी के पास दिखी वो बाइक जो कभी भारत में नहीं हुई लॉन्‍च, विदेशों में मचाई धूमZoom

यामहा एसआर400 को भारत में ऑफिशियली कभी लॉन्च नहीं किया गया.

नई दिल्‍ली. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बाइक्‍स के दिवाने हैं. उनके बाइक कलेक्शन में डुकाटी, कावासाकी, हार्ले-डेविडसन, यामाहा जैसी कंपनियों की कई विंटेज और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स हैं. सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी यामहा की एक बाइक की सवारी कर रहे हैं. यह क्लासिक स्टाइल की बाइक है जिसमें राउंड हेडलाइट, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, क्रोम एग्जॉस्ट, वायर-स्पोक व्हील्स जैसे फीचर्स हैं. इस बाइक को अब से पहले बहुत कम लोगों ने देखा है. यही वजह है हर कोई जानना चाहता है कि ये कौन सी बाइक है. इस बाइक के फीचर और लुक यामहा एसआर400 से मैच कर रहे हैं.

Yamaha SR400 एक क्लासिक रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल है. यह बाइक 1970 की यूनिवर्सल जापानी मोटरसाइकिल्स से इंस्पायर्ड. इसे पहली बार 1978 में बनाया गया और इसका प्रोडक्‍शन यामहा ने 2021 में बंद कर दिया, क्योंकि यह पुरानी टेक्नोलॉजी वाली बाइक थी और नए एमिशन स्टैंडर्ड्स से मैच नहीं करती थी. यह बाइक कस्टमाइज़ेशन के लिए खूब पॉपुलर रही थी. यामहा एसआर400 को भारत में ऑफिशियली कभी लॉन्च नहीं किया गया. हालांकि, इसे इंपोर्ट किया जा सकता है.

यामहा एसआर 400 की खासियतें

यामहा SR400 महज़ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों की दुनिया में एक ‘टाइम मशीन’ की तरह है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 399cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है. यह 4-स्ट्रोक SOHC इंजन 23 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक की ट्यूनिंग इस तरह की गई है कि यह कम रफ्तार (लो-स्पीड) पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देती है, जो इसे शहर की सड़कों के लिए आदर्श बनाती है.

आज की बाइक्स हाई-टेक फीचर्स से लदी होती हैं, वहीं SR400 एक दम सीधी साधी है. इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट का विकल्प नहीं है और किक से स्‍टार्ट होती है. इसके सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो फ्रंट में नॉन-एडजस्टेबल टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर एक संतुलित सवारी सुनिश्चित करते हैं.

इसमें सिग्नेचर टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट और चमकता हुआ क्रोम एग्जॉस्ट दिया गया है. सुरक्षा के लिए फ्रंट में सिंगल डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें ABS या किसी भी तरह के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो इसे सही मायनों में “ओल्ड स्कूल” बनाता है.

140 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्‍पीड

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह बाइक 130-140 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकती है, लेकिन इसका असली मजा 70 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पर सुकून भरी राइडिंग में है. कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों (जैसे यूएस) में इसकी कीमत लगभग $6,000 (करीब 5 लाख रुपये) रही है. अगर भारत में इसे इम्पोर्ट किया जाए तो यह इंपोर्ट ड्यूटी के कारण और महंगी पड़ती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։