Տեխնիկական նորություններ

नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को लगा बड़ा झटका! जानें कैसे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone Shipment: अगले महीने नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को बड़ा झटका लगा है. लगातार बढ़ोतरी के बाद ऐप्पल को पहली बार भारत में आईफोन की शिपमेंट में सालाना आधार पर गिरावट का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, इसके पीछे डिमांड में कमी आना वजह नहीं है बल्कि सप्लाई शॉर्टेज और दामों में कमी न आने के कारण इस साल आईफोन की बिक्री में कमी देखी जा रही है. गौरतलब है कि दिसंबर, 2025 में खत्म हुई तिमाही से भारत में ऐप्पल की ग्रोथ धीमी पड़ रही है. आइए जानते हैं कि आईफोन शिपमेंट को लेकर क्या जानकारी सामने आई है और इसके पीछे क्या कारण बताए जा रहे हैं.

किस वजह से पड़ा है शिपमेंट पर असर?

आईफोन में लोगों की दिलचस्पी अभी भी मजबूती से बनी हुई है, लेकिन कई आईफोन मॉडल्स के अवेलेबल न होने, फाइनेंसिंग और एक्सचेंज ऑफर की कमी और पुराने आईफोन की कीमतें उम्मीद के मुताबिक कम न होने के कारण लोग आईफोन खरीदने से बच रहे हैं. जानकारों का मानना है कि भले ही भारत ऐप्पल के सबसे तेजी से बढ़ते रेवेन्यू वाली मार्केट बनी हुई है, लेकिन इन कारणों से 2026 में आईफोन की शिपमेंट में कमी आ सकती है. मनीकंट्रोल से बात करते हुए IDC इंडिया की रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा कि सिर्फ ऐप्पल ऐसी कंपनी है, जिसने अपने पुराने मॉडल्स के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अब अफॉर्डेबिलिटी ऑफर कम हैं, जिसके कारण आईफोन के सेल आउट प्राइस पिछली तिमाहियों से अधिक बने हुए हैं.

एंड्रॉयड फोन हुए महंगे, आईफोन के दाम नहीं बदले

सैमसंग, शाओमी, ओप्पो, वीवो और नथिंग समेत लगभग सभी एंड्रॉयड कंपनियां अपने मॉडल्स के दाम बढ़ा चुकी हैं. गूगल ने भी कंफर्म किया है कि इस महीने लॉन्च हो रही पिक्सल 11 सीरीज को बढ़े हुए दामों पर लॉन्च किया जाएगा. दूसरी तरफ ऐप्पल ने अभी तक आईफोन के दाम नहीं बढ़ाए हैं. हालांकि, आईफोन खरीदने के लिए अब फाइनेंसिंग स्कीम्स भी सीमित हैं और इन पर एक्सचेंज के तहत भारी डिस्काउंट भी नहीं मिल रहा. इस कारण आज भी पुराने आईफोन अपनी लॉन्चिंग कीमत के आसपास ही बिक रहे हैं.

शिपमेंट में कितनी गिरावट का अनुमान?

इस साल की दूसरी तिमाही में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में 11-12 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इस दौरान आईफोन की शिपमेंट सालाना आधार पर करीब 1 प्रतिशत कम हुई, जो पहली तिमाही के 5 प्रतिशत के मुकाबले बेहतर है. पिछले साल ऐप्पल ने भारत में 14.3 मिलियन आईफोन शिप किए थे. इस साल इसमें करीब 4-6 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है. आईफोन 15,16 और आईफोन 17 सीरीज की सप्लाई में बाधा और आईफोन 18 का इस साल लॉन्च न होना इसके पीछे के बड़े कारण माने जा रहे हैं. इससे पहले आई काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया था कि अप्रैल-जून तिमाही में आईफोन की शिपमेंट में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत गिरावट आई थी. करीब 4 साल बाद यह पहली बार हुआ था, जब ऐप्पल को किसी तिमाही में ऐसा झटका लगा हो.

फेस्टिव सीजन में भी आईफोन के दाम कम होने की उम्मीद नहीं

आमतौर पर ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन के दाम कम होने की उम्मीद होती है, लेकिन इस बार उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है. अगर ऐप्पल की बात करें तो सितंबर में नई सीरीज लॉन्च होने से पहले ऐप्पल पुराने मॉडल के दाम लगभग 10,000 रुपये तक कम कर देती है. पर इस बार कंपनी नई प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है. सितंबर में ऐप्पल आईफोन 18 मॉडल लॉन्च नहीं करेगी, जिसके कारण हाई डिमांड वाले आईफोन 17 की कीमत में कटौती की उम्मीद नहीं है. दूसरी तरफ मेमोरी चिप्स शॉर्टेज के कारण आईफोन महंगे होने का खतरा भी मंडरा रहा है. इस वजह से ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन आईफोन पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

सितंबर में लॉन्च होंगे ये आईफोन

ऐप्पल सितंबर के दूसरे सप्ताह में नए आईफोन लॉन्च करेगी. इनमें आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और पहला फोल्डेबल iPhone Ultra शामिल होगा. इस सीरीज के बाकी मॉडल जैसे आईफोन 18, आईफोन 18e और आईफोन एयर 2 को अगले साल फरवरी-मार्च में लॉन्च किया जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։