Տեխնիկական նորություններ

नया फोन लेना है तो इस हफ्ते शुरू होगी इन नए स्मार्टफोन्स की बिक्री, लिस्ट में iPhone 17e भी शामिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
116286b47fd60277e40a4df4b311898517730179645841164 original.png
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Smartphone First Sale: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है. दरअसल, इस हफ्ते कई नए फोन्स की सेल शुरू होने वाली है. इस लिस्ट में एकदम सस्ते फोन से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नया फोन लेना चाहते हैं तो इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं.  

इन फोन्स की बिक्री होगी शुरू

OPPO K14x 5G- ओप्पो के इस फोन की बिक्री आज से शुरू हो जाएगी. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट, 50MP+2MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 6500mAh का बैटरी पैक लगा है. इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है.

Realme NARZO Power 5G-  इस फोन की सेल 10 मार्च से अमेजन और रियलमी के स्टोर पर शुरू होगी. इस फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट, 50MP का मेन रियर कैमर और 16 MP का सेल्फी कैमरा लगा है. इसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी है. इसकी शुरुआती कीमत 27,999 है. लॉन्च ऑफर के तहत इस पर 4,000 रुपये की छूट का फायदा उठाया जा सकता है.

iPhone 17e- ऐप्पल के लेटेस्ट और सबसे सस्ते आईफोन की बिक्री 11 मार्च से शुरू हो जाएगी. iPhone 17e को 6.1 इंच डिस्प्ले, आईफोन 17 वाला A19 चिपसेट, रियर में 48MP का रियर कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है है. इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 64,900 रुपये और 512GB मॉडल की 84,990 रुपये है.

Ai+ Pulse 2- यह इस हफ्ते बिक्री के लिए आने वाला सबसे सस्ता फोन है. 11 मार्च से इस फोन की बिक्री शुरू होगी और उस दिन के लिए इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये होगी. फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का डिस्प्ले, यूनिसॉक T7250 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी है. यह फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होगा.

Nothing Phone 4a- यह फोन 13 मार्च से बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल हो जाएगा. इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 5,400mAh बैटरी लगी है. इसके बेस 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! रिचार्ज प्लान पर मिलने लगा Unlimited 5G डेटा, तुरंत उठाएं फायदा

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։