Ավտո նորություններ

नवरात्रि-दशहरे पर कार खरीदने वालों का मेला, डिलीवरी देने में डीलरों के छूटे पसीने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Festive Car Sales 2025 : जीएसटी राहत और नवरात्रि-दशहरे का उत्सव आम आदमी के कार खरीदने के सपने को हकीकत में बदल रहा है. चाहे डिलीवरी में थोड़ी देरी हो, लेकिन लोगों की खुशी और उत्साह हर शोरूम में साफ झलक रहा है.

ख़बरें फटाफट

कार खरीदने वालों का मेला, डिलीवरी देने में डीलरों के छूटे पसीनेकई जगह गाड़ियों की इतनी बुकिंग हुई है कि डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है.

नई दिल्‍ली. जीएसटी कटौती और कंपनियों द्वारा छूट देने के बाद इस त्‍योहारी सीजन में लोग जमकर कारें खरीद रहे हैं. आम लोग नवरात्री और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर नई कार घर लाने के लिए बेकरार हैं, लेकिन बढ़ती मांग ने डीलरों की परेशानी भी बढ़ा दी है. गुजरात में तो कई जगह गाड़ियों की इतनी बुकिंग हुई है कि डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है. डीलरों का कहना है कि कीमतों में स्पष्टता और छूट के माहौल ने लंबे समय से खरीद टाल रहे ग्राहकों को तुरंत निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया है.

गुजरात के शोरूम्स में इन दिनों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. कई ग्राहकों का कहना है कि दशहरा गाड़ी खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है और जब सरकार ने कीमतों पर राहत दी है तो यह सही मौका है अपनी कार लेने का. अहमदाबाद के एक कार शोरूम में पहुंचे युवा ग्राहक ने कहा, “हम महीनों से एसयूवी लेने की सोच रहे थे, लेकिन कीमतें बढ़ने से रुक गए थे. अब जीएसटी में राहत और त्योहारी ऑफर्स ने हमारी हिम्मत बढ़ाई है. हमने कार बुक कर दी है, उम्मीद है कि दिवाली से पहले हाथ में आ जाएगी.”

डीलरों के पास रिकॉर्ड बुकिंग

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन FADA के गुजरात चेयरमैन प्रणव शाह के अनुसार, इस बार बुकिंग उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई है. खासकर एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की भारी दिलचस्पी दिख रही है. उन्होंने कहा कि, “त्योहारी सीजन हमेशा अच्छा रहता है, लेकिन इस बार जीएसटी कटौती ने बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. डीलर लगातार बुकिंग ले रहे हैं और कई जगह तो डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.”

डिलीवरी में चुनौती

हालांकि, सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण कई लोकप्रिय मॉडलों की डिलीवरी तुरंत संभव नहीं है. ज्यादातर डीलरों के पास सीमित स्टॉक है और निर्माताओं से भी समय पर गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं. लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है. शहर के एक अन्य डीलर जिगर व्यास का कहना है, “त्योहारी ऑफर्स और शुभ मुहूर्त का फायदा उठाने के लिए लोग बड़ी संख्या में बुकिंग कर रहे हैं. कई ग्राहक जानते हैं कि उन्हें गाड़ी दशहरे पर नहीं मिलेगी, फिर भी वे बुकिंग करवा रहे हैं ताकि दिवाली या उसके बाद नई गाड़ी ले सकें.”

homeauto

कार खरीदने वालों का मेला, डिलीवरी देने में डीलरों के छूटे पसीने

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment