Ավտո նորություններ

न SUV 700 न ही थार…इस गाड़ी के दीवाने हैं आनंद महिंद्रा, स्कॉर्पियो से है सस्ती, 25 साल से बनी है रोड वॉरियर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीयों के दिलों पर 25 वर्षों से राज कर रही है महिंद्रा की एसयूवी, बोलेरो (Bolero) अब नए और अपडेटेड अवतार आई है. कंपनी ने हाल ही में 2025 बोलेरो (Mahindra Bolero 2025) और बोलेरो नियो (Bolero Neo) की नई रेंज लॉन्च की है. महिंद्रा बोलेरो 2025 की लॉन्चिंग के साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक, आनंद महिंद्रा ने एक राज से भी पर्दा उठाया है. उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिख खुलासा किया है कि महिंद्रा की सभी गाडियों में उन्‍हें बोलेरो चलाना सबसे ज्‍यादा पसंद है. वे प्‍यार से इसे ‘ब्‍लैक बिस्‍ट’ बुलाते हैं.

आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा बोलेरा 2025 के फोटो भी शेयर किए हैं. उन्‍होंने लिखा, “जबसे हमारी पहली हार्ड-टॉप एसयूवी महिंद्रा आर्माडा (Mahindra Armada) सड़कों पर उतरी, तब से मैंने कभी किसी दूसरी कार ब्रांड को नहीं चलाया. (आर्माडा से पहले मेरे पास हिंदुस्तान मोटर्स की कॉन्टेसा (Contessa) थी!) और आज भले ही मैं XEV 9e, यानी महिंद्रा की अब तक की सबसे एडवांस गाड़ी इस्तेमाल करता हूं, लेकिन सच कहूं तो अगर मुझे खुद चलाने के लिए कोई कार चुननी हो, तो वो अब भी बोलेरो (Bolero) ही होगी.”

द बीस्ट इज बैक

आनंद महिंद्रा का कहना है कि बोलेरो की मजबूती और सादगी इसे एक असली “पुराने स्कूल का रोड वॉरियर” बनाती है. उन्‍होंने लिखा, “ मैंने अपनी बोलेरो — जिसे मैंने प्यार से “ब्लैक बीस्ट (Black Beast)” नाम दिया था, को खूब चलाया, वो भी तब जब स्कॉर्पियो (Scorpio) लॉन्च भी नहीं हुई थी. और अब, “द बीस्ट इज़ बैक” — वही पहचानी जाने वाली सिल्हूट, लेकिन नए 2025 अवतार में दोबारा जन्मी है.”

महिंद्रा ने लिखा कि वैगन आर (Wagon R) के बाद, बोलेरो भारत का सबसे पुराना कार ब्रांड है जो लगातार प्रोडक्शन में है. साल 2000 में लॉन्च हुई बोलेरो, ऑल्टो (Alto) से बस एक महीना बड़ी है. इन सालों में, कई बार महिंद्रा ऑटो की टीमों ने इसे बंद करने पर विचार किया, लेकिन बोलेरो ने कभी अलविदा कहना मंजूर नहीं किया. वो हर बार खुद को नया रूप देती रही है — बदलती रही है, ढलती रही है, और अपने ही अंदाज़ में आगे बढ़ती रही है.

नई महिंद्रा बोलेरा में क्या है स्पेशल?

बोलेरो को गांव और सेमी-अर्बन भारत की पहली पसंद माना जाता है. लेकिन, अब कंपनी ने इसे यंग जनरेशन को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया है. नई बोलेरो में क्रोम इन्सर्ट के साथ एक नई ग्रिल, अपडेटेड बम्पर और प्रीमियम लुक के लिए 15-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

बोलेरो में 7 इंच बोलेरा नियो में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. बोलेरो में 1.5-लीटर mHawk 75 डीजल इंजन लगा है, जो 75 hp की पावर जनरेट करता है. बोलेरो नियो में 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन है, जो 100 hp की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है.

महिंद्रा बोलेरो 2025 कीमत

नई 2025 महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये के बीच में है. बोलेरो नियो की कीमत 8.49 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये तक जाती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment