Տեխնիկական նորություններ

पुराने सिम कार्ड से बनाया 26 लाख का सोना! चीन के इस शख्स ने कर दिया कमाल, जानिए इस तकनीक से आप भी बन सकते हैं करोड़पति?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Gold From SIM Card: चीन में एक व्यक्ति इन दिनों चर्चा में है जिसने बेकार पड़े SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बड़ी मात्रा में सोना निकालने का दावा किया है. इस शख्स का कहना है कि अब तक वह करीब 191 ग्राम सोना निकाल चुका है जिसकी कीमत भारतीय रुपये में लगभग 26 लाख के आसपास बताई जा रही है. हालांकि, उसने इस काम से जुड़े जोखिमों को लेकर चेतावनी भी दी है.

कौन है यह शख्स और क्या करता है?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कियाओ नाम से पहचाने जाने वाला यह व्यक्ति चीन के गुआंगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर का रहने वाला है. कियाओ पेशे से कीमती धातुओं के स्क्रैप को रिफाइन करने का काम करता है. उसका एक वीडियो, जिसमें वह सोना निकालने की प्रक्रिया दिखाता है, चीनी सोशल मीडिया पर 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कैसे निकाला गया SIM कार्ड से सोना?

वीडियो में कियाओ को पुराने SIM कार्ड्स को केमिकल से भरे ड्रम में डालते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह कई रासायनिक प्रक्रियाएं करता है, जैसे जंग लगाना, धातु को गलाना और तेज तापमान पर गर्म करना. छानने और पिघलाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में शुद्ध सोना अलग हो जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह से उसने लगभग 191 ग्राम सोना निकाला जिसकी कीमत करीब 2 लाख युआन यानी लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है.

केवल SIM कार्ड नहीं और भी स्रोत

कियाओ ने साफ किया कि यह सारा सोना सिर्फ SIM कार्ड से नहीं निकला. उसने करीब दो टन इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप का इस्तेमाल किया जिसमें टेलीकॉम इंडस्ट्री के चिप वेस्ट भी शामिल थे. उसके मुताबिक, SIM कार्ड के कुछ अहम हिस्सों पर सोने की परत चढ़ी होती है ताकि वे जंग न पकड़ें और लंबे समय तक ठीक से काम करें. आमतौर पर एक SIM कार्ड में 0.01 ग्राम से भी कम सोना होता है लेकिन बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा करने पर अच्छा-खासा सोना निकाला जा सकता है. बैंक कार्ड के चिप और कम्युनिकेशन डिवाइस के कॉन्टैक्ट पार्ट्स में भी सोना मौजूद होता है.

सोशल मीडिया पर मिली अल्केमिस्ट की पहचान

कियाओ के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग उसे मजाकिया अंदाज में अल्केमिस्ट कहने लगे. एक यूजर ने लिखा कि उसने कभी इंटरनेट कैफे चलाया था और ढेर सारा कंप्यूटर चिप वेस्ट फेंक दिया, अब उसे अफसोस हो रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह काम हर किसी के बस का नहीं है, इसके लिए गहरी केमिकल समझ जरूरी है.

चेतावनी भी दी कियाओ ने

कियाओ के वीडियो देखकर कई लोग पुराने SIM कार्ड खरीदने और खुद सोना निकालने की कोशिश करने लगे. लेकिन कियाओ ने साफ कहा कि उसका मकसद किसी को जोखिम भरे प्रयोग के लिए उकसाना नहीं है. उसने बताया कि वह यह काम कानूनी अनुमति और सर्टिफिकेशन के साथ करता है. साथ ही उसने चेतावनी दी कि बिना जानकारी और लाइसेंस के ऐसा करना खतरनाक होने के साथ-साथ गैरकानूनी भी हो सकता है.

क्या आप भी बन सकते हैं करोड़पति?

हालांकि यह कहानी जितनी आकर्षक लगती है, उतनी ही जोखिम भरी भी है. खुद कियाओ ने साफ चेतावनी दी है कि यह काम प्रोफेशनल जानकारी, कानूनी अनुमति और सुरक्षा उपायों के बिना नहीं करना चाहिए. गलत तरीके से केमिकल का इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है और कई देशों में यह गैरकानूनी है. इसलिए बिना जानकारी इसे अपनाने से पहले सावधानी बेहद जरूरी है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։