Ավտո նորություններ

पूर्णिया में ही साफ होगा गाड़ी का DPF, यहां लगी शहर की पहली मशीन, बचेगा पटना जाने का खर्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

पूर्णिया. अगर आप वाहन मालिक हैं या वाहन चालक हैं और पेट्रोल या डीजल की गाड़ी चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अब अपनी गाड़ी का डीपीएफ साफ करवाने के लिए आपको पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पूर्णिया में ही अब BS4 और BS6 गाड़ियों का डीपीएफ आसानी से साफ और रिपेयर कराया जा सकेगा. इसके लिए अब आपको महंगा खर्च और लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा. पूर्णिया में ही यह सुविधा मिलने से आपके लाखों रुपये बच सकते हैं.

पूर्णिया में लगी पहली मशीन
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के पटना गैरेज कैंपस स्थित चुन्नू मिस्त्री बताते हैं कि पूर्णिया का पहला डीपीएफ (DPF) मशीन उनके शोरूम में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि डीपीएफ मशीन का काम गाड़ी में लगे डीपीएफ को साफ और रिपेयर करना होता है. अक्सर देखा जाता है कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों का डीपीएफ साफ कराने के लिए जब लोग बड़े-बड़े शोरूम में जाते हैं, तो वहां मैकेनिक सीधे डीपीएफ बदलने की सलाह दे देते हैं. जबकि एक नया डीपीएफ करीब डेढ़ लाख रुपये तक का आता है. ऐसे में इतना बड़ा खर्च उठाना वाहन मालिकों के लिए काफी मुश्किल होता है.

वहीं चुन्नू मिस्त्री कहते हैं कि अब पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों का डीपीएफ नया लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डीपीएफ को आसानी से साफ कर रिपेयर किया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने अपनी दुकान पर खास मशीन मंगाई है. इस मशीन से डीपीएफ के सभी फिल्टर आसानी से साफ किए जाते हैं, जिससे वाहन चालकों का महंगा खर्च बच जाता है.

डीपीएफ क्या होता है?
डीपीएफ यानी डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर. यह आधुनिक BS4 और BS6 पेट्रोल व डीजल गाड़ियों के साइलेंसर और एग्जॉस्ट सिस्टम में लगा होता है. इसका मुख्य काम इंजन से निकलने वाले कार्बन और कालिख के खतरनाक कणों को हवा में फैलने से रोकना और प्रदूषण कम करना होता है. हालांकि, इसके खराब होने पर गाड़ी में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं.

डीपीएफ खराब होने पर होती हैं ये समस्याएं
अगर गाड़ी का डीपीएफ खराब हो जाए, तो गाड़ी की पावर कम हो जाती है. गाड़ी रुक-रुककर चलती है, अलग तरह का वाइब्रेशन होने लगता है और कई तरह की आवाजें आने लगती हैं. इसलिए डीपीएफ का समय-समय पर साफ होना गाड़ी के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.

पूर्णिया के पटना गैरेज में लगेगी पहली डीपीएफ मशीन
अगर आप भी अपनी गाड़ी का डीपीएफ साफ या रिपेयर करवाना चाहते हैं, तो पूर्णिया के पटना गैरेज कैंपस स्थित चुन्नू मिस्त्री की दुकान पर पहुंच सकते हैं. यहां आधुनिक मशीन से गाड़ी का डीपीएफ साफ किया जाएगा, जिससे आपकी गाड़ी पहले जैसी चलने लगेगी. इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा. अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 7631527673 पर संपर्क कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։