Ավտո նորություններ

फरवरी 2026 के सेकेंड हाफ में एंट्री मारेंगी ये 5 गाड़ियां! लिस्ट में आपकी फेवरेट भी शामिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

फरवरी 2026 का सेकेंड हाफ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए रोमांचक होने वाला है, जहां कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं. ईको-फ्रेंडली ईवी से लेकर लग्जरी एसयूवी तक, ये नई गाड़ियां टेक्निकल इनोवेशन, बेहतर रेंज और आकर्षक डिजाइन के साथ आ रही हैं. मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसे ब्रांड ईवी सेगमेंट में कदम रख रहे हैं, जबकि टाटा, निसान और फॉक्सवैगन अपडेटेड मॉडल्स पेश कर रहे हैं.

ये कारें 10 लाख से 50 लाख रुपये तक की रेंज में उपलब्ध होंगी, जो बजट से लेकर प्रीमियम खरीदारों को आकर्षित करेंगी. बढ़ती ईवी डिमांड के बीच, ये लॉन्च बाजार को नई ऊर्जा देंगे और कंपटीशन बढ़ाएंगे. कुल मिलाकर, ये महीना ऑटो इंथुजिआस्ट के लिए काफी बेहतर होने वाला है. आइए, अपकमिंग इवेंट्स पर एक नजर डालते हैं.

Volkswagen Tayron R-Line

फॉक्सवैगन टैरॉन आर-लाइन फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप एसयूवी है, जो फरवरी के अंत में लॉन्च होगी. ये 7-सीटर एसयूवी टिगुआन का बड़ा वर्जन है, जिसमें 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन है जो 204 पीएस पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है. 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ यह शानदार परफॉर्मेंस देगी. डिजाइन में कनेक्टेड एलईडी लाइट्स, शार्प लाइन्स और मॉडर्न लुक है. इंटीरियर में डुअल-स्क्रीन सेटअप, एडास और प्रीमियम फीचर्स हैं. अनुमानित कीमत 48-50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी टोयोटा की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 16-19 फरवरी को लॉन्च होगी. ये मारुति ई विटारा का रीबैज्ड वर्जन है, जिसमें 49 kWh या 61 kWh बैटरी पैक है और 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी. डिजाइन में पिक्सल-स्टाइल एलईडी लाइट्स, स्लीक बंपर्स और क्लीन लुक है. इंटीरियर में डुअल स्क्रीन्स, एडास और सेफ्टी फीचर्स हैं. अनुमानित कीमत 16-20 लाख रुपये है, जो टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से टक्कर लेगी.

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी ई विटारा कंपनी की पहली बॉर्न-इलेक्ट्रिक कार है, जो फरवरी के अंत तक आएगी. HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी ये एसयूवी 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ 500 किमी से अधिक रेंज देगी. रग्ड डिजाइन, डुअल-स्क्रीन इंटीरियर, एडास और एडवासं फीचर्स से लैस है. अनुमानित कीमत 15-30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से मुकाबला करेगी.

Tata Punch EV Facelift

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 20 फरवरी को लॉन्च होगी. ये अपडेटेड मॉडल संभवतः 40.5 kWh बैटरी पैक के साथ 500 किमी तक की रेंज देगी। डिजाइन में नई ग्रिल, एलईडी लाइट्स और मॉडर्न अपडेट्स हैं. इंटीरियर में बेहतर फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन और सेफ्टी किट शामिल हैं. अनुमानित कीमत 9.99-14.5 लाख रुपये है. ये कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनेगी, जो बजट ईवी खरीदारों को आकर्षित करेगी.

Nissan Gravite

निसान ग्रेवाइट 17 फरवरी को डेब्यू करेगी. ये कॉम्पैक्ट एमपीवी रेनो ट्राइबर पर आधारित है, जो सब-4m सेगमेंट में 7-सीटर ऑप्शन देगी. डिजाइन में यूनिक ग्रिल, एलईडी लाइट्स और मॉडर्न लुक है. इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर पेट्रोल शामिल हो सकता है. अनुमानित कीमत 6-9 लाख रुपये है, जो बजट फैमिली कार के रूप में आकर्षक बनेगी. ये निसान की भारतीय बाजार में वापसी को मजबूत करेगी.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։