Տեխնիկական նորություններ

फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें यह काम, थोड़ी-सी भागदौड़ से टल जाएगी बड़ी मुसीबत, नहीं तो लगाने पड़ेंगे चक्कर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
E14cb950b604ea3bbcee4791356ff3dd17731128444391164 original.png
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

How to Block SIM Card: आजकल मोबाइल में पर्सनल से लेकर बैंकिंग डिटेल्स तक सब कुछ स्टोर होता है. ऐसे में अगर यह चोरी हो जाए तो टेंशन बढ़ जाती है. अगर फोन चोरी हो गया है तो सबसे पहले सिम कार्ड को ब्लॉक करवाना चाहिए. अगर सिम कार्ड एक्टिव रहता है तो फोन चोरी करने वाला आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक आसानी से अपनी पहुंच बना सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिम कार्ड ब्लॉक करवाना क्यों जरूरी है और इसका तरीका क्या है.

सिम कार्ड को ब्लॉक करना इसलिए है जरूरी

आजकल सोशल मीडिया से लेकर बैंक अकाउंट तक सब सिम कार्ड से लिंक्ड होते हैं. अगर आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन करना है तो भी OTP मोबाइल नंबर पर आएगा और अगर UPI या नेट बैंकिंग यूज करती है तो भी मोबाइल नंबर पर ही OTP आएगा. ऐसे में अगर आपका सिम कार्ड गलत हाथों में पहुंच जाता है तो भयंकर नुकसान हो सकता है. इससे सिम फ्रॉड की घटनाएं हो सकती हैं.

क्या है सिम कार्ड को ब्लॉक करने का तरीका?

अगर आपका फोन चोरी हो गया है तो कस्टमर केयर से संपर्क कर सिम को ब्लॉक किया जा सकता है. कोई दूसरा फोन लेकर सिम की कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें. कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और KYC डिटेल समेत कई जानकारी मांगेगा. सही जानकारी मैच होने के बाद आपके सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा.

अगर कस्टमर केयर से बात नहीं हो पा रही है तो आप सिम कंपनी के स्टोर पर जाकर भी सिम कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं. यहां आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए कोई सरकारी आईडी दिखानी होगी. इसके बाद आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. पुराने सिम को ब्लॉक कराने के बाद आप स्टोर से ही उसी नंबर वाला नया सिम भी ले सकते हैं. इसके लिए KYC प्रोसेस कंप्लीट करनी पड़ेगी.

ये काम करना भी न भूलें

फोन चोरी होने के बाद सिम ब्लॉक के साथ-साथ अपने सभी अकाउंट्स के पासवर्ड बदल लें. इसके अलावा बैंकिंग ट्रांजेक्शंस रोकने के लिए बैंक और पुलिस को भी इसकी जानकारी देना न भूलें. अगर एंड्रॉयड फोन चोरी हुआ है तो Find My Device और iPhone यूजर्स Find My की मदद से इसकी लोकेशन ट्रैस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल के चार्जर पर न लगाएं कवर, खतरनाक हो सकता है अंजाम, आग लगने तक का खतरा

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։