Տեխնիկական նորություններ

फोन में Full 5G Signal फिर भी इंटरनेट गायब! आखिर क्यों नहीं खुलती कोई वेबसाइट?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 22, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • एयरप्लेन मोड, रीस्टार्ट, सेटिंग्स रीसेट जैसे आसान उपाय।

Smartphone Internet Tips: भारत समेत दुनिया भर में लाखों स्मार्टफोन यूजर्स इंटरनेट से कनेक्टेड हैं. लेकिन कई बार स्मार्टफोन यूजर्स को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता हैं. दरअसल, कई बार देखा गया है कि फोन पर फुल 5G नेटवर्क और सभी सिग्नल बार दिखाई देते हैं लेकिन फिर भी वेबसाइट्स नहीं खुलतीं, वीडियो बफर होती रहती हैं और ऐप्स इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो पाते.

ऐसे में सवाल उठता है कि जब नेटवर्क पूरे आ रहे हैं तो इंटरनेट आखिर काम क्यों नहीं कर रहा? आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

5G सिग्नल पर भी क्यों नहीं चलता इंटरनेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर लोग मान लेते हैं कि अगर फोन पर 5G का आइकन और फुल नेटवर्क बार दिखाई दे रहे हैं तो इंटरनेट भी तेजी से चलेगा. लेकिन हकीकत इससे अलग होती है.

दरअसल, सिग्नल बार सिर्फ यह बताते हैं कि आपका फोन नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्टेड है. लेकिन इंटरनेट चलाने के लिए फोन को मोबाइल ऑपरेटर के डेटा नेटवर्क के साथ भी अच्छे से कनेक्ट होना पड़ता है. अगर इस प्रोसेस में कोई दिक्कत आ जाए तो फोन में नेटवर्क तो दिखाई देगें लेकिन डेटा ट्रांसफर नहीं होगा.

मोबाइल ऑपरेटर की तकनीकी गड़बड़ी

कई मामलों में समस्या सीधे टेलीकॉम कंपनी की ओर से होती है. अकाउंट सेटिंग्स में गड़बड़ी, डेटा प्लान से जुड़ी कमियां, बिलिंग संबंधी समस्याएं या नेटवर्क प्रोविजनिंग एरर इंटरनेट एक्सेस को प्रभावित कर सकते हैं. कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि कस्टमर केयर द्वारा अकाउंट सेटिंग्स रीफ्रेश करने के बाद इंटरनेट तुरंत चालू हो जाता है.

अगर आपका monthly डेटा कोटा खत्म हो चुका है तो ऑपरेटर स्पीड को काफी हद तक सीमित भी कर सकता है. ऐसे में तकनीकी रूप से इंटरनेट चालू रहता है लेकिन स्पीड इतनी कम हो जाती है कि लगता है जैसे इंटरनेट बंद हो गया हो.

नेटवर्क पर ज्यादा लोड भी बन सकता है वजह

कई बार समस्या आपके फोन में नहीं बल्कि नेटवर्क पर बढ़े हुए दबाव की होती है. पीक टाइम में एक ही टावर से हजारों डिवाइस इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे होते हैं. ऐसे में उपलब्ध बैंडविड्थ सभी यूजर्स के बीच बंट जाती है जिससे इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी हो सकती है या कुछ समय के लिए पूरी तरह रुक भी सकती है. यही कारण है कि स्ट्रांग सिग्नल होने के बावजूद भी कई बार आपके फोन में इंटरनेट काम नहीं करता है.

ये है समाधान

अगर आपके फोन में फुल 5G सिग्नल दिख रहा है लेकिन कुछ भी लोड नहीं हो रहा तो ये आसान तरीके मदद कर सकते हैं:

  • एयरप्लेन मोड को ऑन करके कुछ सेकंड बाद ऑफ करें.
  • स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें.
  • VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे फिलहाल के लिए बंद कर दें.
  • नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें.
  • फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें.
  • अपने ऑपरेटर के अनुसार APN सेटिंग्स वेरिफाई करें.
  • समस्या बनी रहे तो कस्टमर केयर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें:

80% तक खराब हो चुकी iPhone की बैटरी? बेचने से पहले जान लें कितनी होगी फोन की Resale Value

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։