Տեխնիկական նորություններ

बच्चों के लिए आ गया 90s का लैंडलाइन फोन! बिना स्क्रीन के भी मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 3, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • स्मार्टफोन के दुष्परिणामों के कारण बच्चों के लिए लैंडलाइन फोन लौट आया है।
  • टिन कैन फोन 90 के दशक का डिजाइन, वाई-फाई और बिना स्क्रीन वाला है।
  • यह फोन बच्चों को केंद्रित रखता है, केवल आवश्यक कॉल की अनुमति देता है।
  • पैरेंटल कंट्रोल ऐप से नियंत्रित होता है, सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

Landline Phone For Children: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक, हर काम इसी एक डिवाइस पर निर्भर हो गया है. लेकिन जहां एक तरफ यह सुविधा देता है, वहीं दूसरी तरफ इसके दुष्प्रभाव भी साफ नजर आने लगे हैं खासकर बच्चों पर. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है वहीं कई बार बच्चे अनजाने में गलत कंटेंट या ऑनलाइन जोखिमों का शिकार भी हो जाते हैं.

इसी वजह से माता-पिता के सामने एक बड़ी दुविधा रहती है बच्चों को फोन दें या नहीं. अगर दें तो खतरा, और न दें तो संपर्क बनाए रखना मुश्किल. अब इस समस्या का एक नया और दिलचस्प समाधान सामने आया है.

90 के दशक का लैंडलाइन

डिजिटल खतरे बढ़ने के बीच अब पुराने जमाने का लैंडलाइन फोन एक नए रूप में वापसी कर चुका है. टिन कैन नाम का यह अनोखा फोन अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसका डिजाइन बिल्कुल 90 के दशक के वायर वाले फोन जैसा है जो पुराने दिनों की याद दिलाता है.

नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड

इस फोन में बड़े-बड़े बटन दिए गए हैं, साथ ही घुमावदार तार और बेस स्टैंड भी मिलता है. देखने में यह भले ही पुराना लगे लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसे सीधे घर के Wi-Fi से कनेक्ट किया जा सकता है जिससे इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा मिलती है. सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं होती. यानी न सोशल मीडिया, न गेम्स और न ही किसी तरह का ध्यान भटकाने वाला फीचर. इससे बच्चे सिर्फ जरूरत के समय ही इसका इस्तेमाल करते हैं.

पैरेंट्स के लिए खास कंट्रोल फीचर

इस डिवाइस में माता-पिता के लिए भी कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पैरेंटल कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे वे तय कर सकते हैं कि बच्चा किन नंबरों पर कॉल कर सकता है. यह सेटिंग्स एक मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल की जा सकती हैं. इस फीचर के कारण बच्चे का किसी अजनबी से संपर्क होने का खतरा काफी कम हो जाता है जिससे सुरक्षा का स्तर बढ़ जाता है.

कीमत और लोकप्रियता

यह फोन करीब 100 डॉलर की कीमत में उपलब्ध है. हालांकि यह थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन बच्चों की सुरक्षा और सीमित इस्तेमाल को देखते हुए कई पैरेंट्स इसे एक अच्छा निवेश मान रहे हैं. खासकर Gen Alpha यानी नई पीढ़ी के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

क्यों बन रहा है यह ट्रेंड

आज के समय में जहां हर चीज स्मार्ट हो रही है, वहीं यह सिंपल फोन एक अलग सोच को दर्शाता है. यह बच्चों को डिजिटल दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं करता बल्कि एक सुरक्षित और संतुलित तरीका देता है. यह नया लैंडलाइन स्टाइल फोन उन परिवारों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है जो बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहते हैं लेकिन बिना किसी जोखिम के.

यह भी पढ़ें:

अचानक महंगे हो गए इन ब्रांड के स्मार्टफोन्स! ग्राहकों को लगा झटका, अभी देखें नई कीमतें वरना बाद में पड़ेगा पछताना



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։