Տեխնիկական նորություններ

बार-बार क्यों डिस्कनेक्ट हो जाता है ब्लूटूथ? कहीं इन कारणों से तो नहीं हो रही दिक्कत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आपको डिवाइस कनेक्ट करने के लिए केबल और वायर का झंझट नहीं रखना तो ब्लूटूथ सबसे ज्यादा काम की चीज है. ब्लूटूथ के जरिए आप गाने सुनने से लेकर डेटा शेयर करने और डिवाइस कंट्रोल करने तक कई काम कर सकते हैं. इसका यूज करना बहुत आसान है, लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों से यह ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता है. आज हम यही जानेंगे कि ब्लूटूथ बार-बार डिस्कनेक्ट क्यों हो जाता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए. 

रेंज का ध्यान रखना है जरूरी

अगर आपका ब्लूटूथ कनेक्शन बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है तो रेंज की दिक्कत हो सकती है. अगर आप पुराने स्पेसिफिकेशंस वाला ब्लूटूथ यूज कर रहे हैं तो इसकी रेंज लगभग 33 फीट होती है. इससे बाहर जाने पर कनेक्शन ड्रॉप हो जाता है. कई बार दीवार जैसे फिजिकल ऑब्जेक्ट बीच में आने से भी रेंज कम हो जाती है. इसलिए कोशिश करें कि आप होस्ट डिवाइस की रेंज से बाहर न जाएं.

इंटरफेरेंस से भी हो सकती है दिक्कत

फिजिकल ऑब्जेक्ट और डिस्टेंस के अलावा दूसरे डिवाइस के इंटरफेरेंस से भी कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है. ब्लूटूथ 2.4Ghz फ्रीक्वैंसी को यूज करता है और इसी फ्रीक्वैंसी को कई दूसरे वायरलेस डिवाइस भी यूज करते हैं. इस कारण कई बार पाथवेज ब्लॉक हो जाते हैं और आपका डिवाइस डिस्कनेक्ट हो जाता है.

सिंगल प्वाइंट कनेक्शन

कई ब्लूटूथ डिवाइस एक समय में एक ही डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं, जबकि कुछ प्रायोरटाइज करते हैं. इसका मतलब है कि अगर आप किसी ऐसे डिवाइस के पास आ गए हैं, जो पहले उससे कनेक्टेड था तो यह प्राइमरी डिवाइस से डिस्कनेक्ट होकर इससे कनेक्ट हो सकता है.

बैटरी से भी पड़ता है असर

बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि डिवाइस की बैटरी लाइफ से भी ब्लूटूथ कनेक्शन पर असर पड़ता है. अगर किसी डिवाइस की बैटरी लो है तो सिग्नल कमजोर हो जाते हैं, जिससे ब्लूटूथ डिवाइस डिस्कनेक्ट हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

रियलमी मचाने जा रही है तहलका, चार्जर रखकर भूल ही जाएंगे, इतनी चलेगी इस फोन की बैटरी

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment