Ավտո նորություններ

मारुति ग्रैंड विटारा रिकॉल: 39506 यूनिट्स में फ्यूल इंडिकेटर दिक्कत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 18, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

मारुति सुजुकी ने अपनी ग्रैंड विटारा के कुछ यूनिट्स को रिकॉल किया है क्योंकि कंपनी को इसमें एक तकनीकी खराबी की आशंका लगी है. रिकॉल किए गए मॉडल्स में एक पार्ट को चेक कर दोबारा फिट किया जाएगा ताकि गाड़ी की सेफ्टी पर कोई असर न पड़े. कंपनी ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर सर्विस सेंटर पर गाड़ी लाने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

मारुति ने 40,000 ग्रैंड विटारा वापस मंगाई, किन कार मालिकों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने अपनी एसयूवी ग्रैंड विटारा की 39,506 यूनिट्स को वापस मंगा लिया है. रिकॉल का यह फैसला गाड़ी में खराबी आने के बाद लिया गया है. हालांकि, यह सभी गाड़ियां केवल कुछ महीने के अंतराल पर ही बनी हैं. इसलिए अगर उससे पहले किसी ने ग्रैंड विटारा ली है तो उसे गाड़ी नहीं लौटानी होगी. कंपनी को शक है कि इन गाड़ियों के स्पीडोमीटर असेंबली में मौजूद फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट कुछ मामलों में सही जानकारी नहीं दिखा रहे हैं जिससे ड्राइविंग के दौरान परेशानी और सुरक्षा संबंधी खतरा हो सकता है.

मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया कि यह रिकॉल उन गाड़ियों पर लागू होगा जो 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच मैन्युफैक्चर हुई हैं. कुल 39,506 यूनिट्स को सुरक्षा के लिहाज से वापस जांच के लिए बुलाया गया है.

क्या है गड़बड़ी

कंपनी ने बताया कि स्पीडोमीटर यूनिट में लगे फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट कुछ मामलों में गलत जानकारी दे सकते हैं. इसका मतलब यह है कि ड्राइवर को फ्यूल का सही स्टेटस पता नहीं चलेगा जो लंबी दूरी या हाईवे ड्राइविंग के दौरान चुनौती पैदा कर सकता है. मारुति सुजुकी ने कहा कि प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क किया जाएगा और उन्हें नजदीकी अधिकृत डीलरशिप पर आने के लिए कहा जाएगा. गाड़ियों की पूरी तरह जांच की जाएगी और अगर किसी पार्ट में खराबी पाई गई तो उसे मुफ्त में बदल दिया जाएगा. कंपनी ने साफ किया है कि यह कदम सड़क सुरक्षा और ग्राहक सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है.

पहले भी मारुति कर चुकी है रिकॉल

मारुति सुजुकी इससे पहले भी अपने कई मॉडलों को सुरक्षा कारणों से वापस बुला चुकी है. दिसंबर 2022 में कंपनी ने 17362 यूनिट्स को एयरबैग कंट्रोलर में संभावित खराबी के चलते रिकॉल किया था. इससे यह साफ है कि कंपनी सुरक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रहती है.

ग्रैंड विटारा का बाजार और फीचर्स

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भारतीय बाजार में कंपनी की प्रीमियम मिड साइज एसयूवी के तौर पर बेची जाती है. इसे खास तौर पर फैमिली, कम्यूटर्स और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है. ग्रैंड विटारा पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है और एफडब्ल्यूडी तथा एडब्ल्यूडी जैसे ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ आती है. डिजाइन की बात करें तो इसका मस्कुलर और प्रीमियम क्रॉसओवर एसयूवी लुक भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है. फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, एयरबैग्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं.

About the Author

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

homeauto

मारुति ने 40,000 ग्रैंड विटारा वापस मंगाई, किन कार मालिकों पर पड़ेगा असर

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment