Տեխնիկական նորություններ

ये कैसे जवाब दे रहा है Elon Musk का Grok चैटबॉट! रेसिज्म वाले रिस्पॉन्स से यूजर हैरान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Ab217dcafc68cb9e729bf075526799a817731282592901164 original.jpeg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Grok Controversy: Elon Musk की कंपनी xAI का एआई चैटबॉट Grok एक बार फिर मुश्किलों मे घिर गया है. कुछ दिन पहले बिकिनी ट्रेंड के कारण आलोचना झेलने वाला यह चैटबॉट अब अपने रेसिस्ट और अपमानजनक रिस्पॉन्स के कारण फिर खबरों में आ गया है. बिकिनी ट्रेंड के बाद अब लोग इससे चैटबॉट से अनसेंसर्ड और अश्लील कंटेट जनरेट करने को कह रहे हैं. इस ट्रेंड ने एआई की लिमिट और इसके यूज पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ग्रोक दे रहा आपत्तिजनक जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्काई न्यूज ने सबसे पहले इस ट्रेंड के बारे में रिपोर्ट किया है. इस मीडिया कंपनी ने ग्रोक के पब्लिक रिप्लाई को स्टडी किया और पाया कि कई रिस्पॉन्स में गाली और धर्म के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं. इसे लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की लैंग्वेज को सहन नहीं किया जा सकता. ये भेदभाव को बढ़ाने वाली बातें हैं. यूके की सरकार ने भी इन पोस्ट को ऑफेंसिव और गैर-जिम्मेदाराना माना है. सरकार का कहना है कि सभी एआई चैटबॉट को देश के नियमों का पालन करना पड़ेगा.

बिकिनी ट्रेंड के कारण भी बढ़ी थी मुश्किलें

ग्रोक के सुर्खियों में रहने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले यह बिकिनी ट्रेंड के कारण चर्चा में आया था. तब यूजर्स के इंस्ट्रक्शन पर यह महिलाओं की अश्लील तस्वीरें क्रिएट कर रहा था.  कई यूजर्स ने इससे महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और डार्क वेब पर शेयर की थी. इसे देखते हुए भारत समेत कई देशों की सरकार ने कंपनी से जवाब मांगा था. इस ट्रेंड के कारण इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में ग्रोक पर बैन भी लग गया था. विरोध बढ़ने पर एक्स ने ग्रोक की इमेज एडिटिंग कैपेबिलिटी को केवल पेड सब्सक्राइबर तक लिमिट कर दिया था. यानी केवल पेड सब्सक्राइबर के पास ही ग्रोक से इमेज एडिट कराने का ऑप्शन बचा था.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։