Ավտո նորություններ

ये हैं देश की सबसे सस्ती 125cc मोटरसाइकिल, कीमत मात्र ₹82,000 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 29, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Cheapest 125cc Bikes in India: देश की टू-व्हीलर मार्केट में 125 सीसी बाइक का दबदबा है. बेहतर इंजन के साथ डेली कम्यूटिंग करने वाले लोग इस सेगमेंट को ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी 125 सीसी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है.

अपने इस लेख में हम देश की 5 सबसे सस्ती 125 सीसी मोटरसाइकिलों के बारे में जानेंगे. इस लिस्ट में हमने TVS Raider, Hero Super Splendor XTEC, Honda SP 125, Hero Xtreme 125R और Bajaj Pulsar 125 को शामिल किया है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

TVS Raider 125

इस लिस्ट में ये सबसे किफायती बाइक है. बेस वेरिएंट (ड्रम) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82000 से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट्स (ABS, TFT डिस्प्ले) ₹95,000 से ₹97,000 तक जाते हैं. माइलेज करीब 56-60 kmpl, पावर 11.38 bhp, टॉर्क अच्छा (11.2 Nm), LED लाइट्स, डिजिटल कंसोल, USB चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. युवाओं को ये बहुत पसंद आती है, क्योंकि लुक स्पोर्टी है और राइडिंग फन है.

Bajaj Pulsar 125

दूसरा नंबर Pulsar का है. इसे स्टाइल और स्पोर्टीनेस के लिए जाना जाता है. बेस वेरिएंट (Neon Single Seat) की कीमत ₹86,000 के आसपास शुरू होती है. टॉप वेरिएंट्स ₹95,000 तक जाते हैं। माइलेज 50-52 kmpl, 11.8 PS पावर, क्लासिक Pulsar ग्रिल और LED हेडलाइट इसे बेहतर बनाते हैं. ये उन लोगों के लिए अच्छी है, जो कम बजट में Pulsar का फील चाहते हैं. इसका मेंटेनेंस सस्ता और पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं.

Hero Super Splendor XTEC

ये कम्यूटर बाइक है. फीचर्स में XTEC (डिजिटल कंसोल, Bluetooth, नेविगेशन) मिलता है. कीमत बेस वेरिएंट के लिए ₹82,000 से शुरू होकर डिस्क वेरिएंट के लिए ₹85,000 तक जाती है. माइलेज 65-70 kmpl, इंजन 124.7cc, रिफाइंड और कम वाइब्रेशन है. अगर रोजाना लंबा सफर और कम खर्च चाहिए तो ये अच्छी है।

Honda SP 125

एसपी 125 अपनी क्वालिटी और रिफाइनमेंट के लिए जानी जाती है. इसकी बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत ₹87,000 है. वहीं, डिस्क/TFT को ₹95,000 देकर खरीदा जा सकता है. माइलेज 60-65 kmpl, इंजन स्मूद, फीचर्स में फुल डिजिटल मीटर, LED लाइट्स, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है.

Hero Xtreme 125R

ये सबसे स्पोर्टी लुक वाली है और कीमत भी इस लिस्ट की मोटरसाइकिलों में सबसे ज्यादा है. इसका बेस IBS वेरिएंट ₹89,000 में मिल जाएगा. वहीं, ABS वेरिएंट की कीमत ₹1,04,000 तक जाती है. माइलेज 65-66 kmpl, पावरफुल इंजन, LED लाइट्स, डिजिटल कंसोल है. अगर स्पोर्टी राइडिंग और बेहतर लुक चाहिए, तो से अच्छा विकल्प हो सकती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment