Ավտո նորություններ

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक, बुलेट और मीटियोर को पछाड़ा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Royal Enfield इंडियन मार्केट में 350 सीसी या फिर उससे ज्यादा क्षमता वाली सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल बेचने वाली कंपनी है. पिछले महीने भी इनकी सेल में यही देखने को मिला. जनवरी 2026 में इन्होंने कुल 93,781 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 81,052 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15.7 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने Royal Enfield Classic 350 कंपन की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. वहीं, Bullet 350 और Hunter 350 की सेल भी बढ़ी है. दूसरी ओर 650 Twins, Shotgun और Himalayan जैसी मोटरसाइकिल की मांग घटी है. आइए, कंपनी की Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.

Royal Enfield Classic 350

लिस्ट में पहले नंबर पर क्लासिक 350 है. पिछले महीने इस पॉपुलर 350 बाइक को कुल 34,981 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 30,582 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield Bullet 350

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर बुलेट 350 है. इसे पिछले महीने 22,345 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 19,163 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield Hunter 350

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर हंटर का नाम है. इस सस्ती 350 सीसी बाइक को पिछले महीने 20,329 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,914 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield Meteor 350

लिस्ट में चौथे नंबर पर मीटियोर 350 है. पिछले महीने इसको कुल 9,921 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 8,373 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18 प्रतिशत की बेहतर बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield 650 Twins

बिक्री घटने के बावजूद भी आरई 650 ट्विन ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने कुल 2,666 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 3,130 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 बाइक के अलावा पिछले महीने Himalayan की 1,634 यूनिट, Guerrilla 450 की 961 यूनिट, Super Meteor की 893 और Shotgun की मात्र 51 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։