Ավտո նորություններ

सेकंड हैंड बाइक मार्केट…. नई जैसी बाइक कम कीमत में, खरीदें या बेचें आसानी से, जानिए जगह – Uttar Pradesh News

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 20, 2026
10 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

सहारनपुर में सेकंड हैंड बाइक खरीदने और बेचने के लिए एक बड़ा और प्रसिद्ध बाजार है. यहां आपको 12,000 हजार से लेकर लाखों रुपए तक की नई जैसी बाइक्स आसानी से मिल जाती हैं. यह बाजार कम कीमत में उत्तम कंडीशन वाली बाइक उपलब्ध कराकर बाइक प्रेमियों के लिए वरदान साबित होता है.

NEWS18

अगर आप दोपहिया वाहन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो सहारनपुर में सेकंड हैंड बाइकों का बड़ा बाजार आपके लिए सही जगह है. यहां 12,000 रुपए से लेकर लाखों रुपए की नई कंडीशन वाली बाइक्स आसानी से मिल जाती हैं. यह बाजार मंगलवार को भरता है और पिछले 25 वर्षों से लगातार स्थानीय और बाहरी खरीदारों को सुविधाएं प्रदान कर रहा है. बाइक खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

NEWS18

यदि आप सहारनपुर में सेकंड हैंड बाइक खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आप प्रताप मार्केट जा सकते हैं, जो जोगिया पुल के ठीक सामने स्थित है. यहां आप अपनी सेकंड हैंड बाइक आसानी से खरीद या बेच सकते हैं.

NEWS18

सहारनपुर के प्रताप मार्केट में आपको बाइक, एक्टिवा, बुलेट जैसी बाइक्स अच्छी कंडीशन में सस्ते और अच्छे दामों पर आसानी से मिल जाएंगी. आप अपनी बजट रेंज के अनुसार बाइक चुन सकते हैं. यहां कई प्रसिद्ध ब्रांड की बाइक्स उपलब्ध हैं, जिनमें पल्सर, यामाहा, होंडा, बजाज, हीरो, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और अन्य स्टाइलिश बाइक्स शामिल हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

साथ ही, अगर आप अच्छा माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो वह भी यहां आसानी से मिल जाएगी. लेकिन, बाइक लेने से पहले टेस्ट ड्राइव लेना और उसके पेपर व मैकेनिक टेस्ट की जांच करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा, सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले मार्केट का अवलोकन और बाइक के मॉडल व माइलेज की जानकारी लेना न भूलें.

NEWS18

जब आप सहारनपुर के मंगल बाजार में भरने वाले इस बाइकों के बाजार में पहुंचते हैं, तो आपको कई विभिन्न बाइक रीसेलर्स मिलेंगे. लेकिन साथ ही, वहां कुछ फर्जी बाइक सेल करने वाले भी हो सकते हैं, जिनसे सावधान रहना बेहद जरूरी है.

NEWS18

सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय कीमत उसके मैन्युफैक्चरिंग ईयर पर निर्भर करती है. इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले हर चीज की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है. यहां आपको 12,000 हजार से लेकर एक लाख रुपये से ऊपर तक की बाइक्स आसानी से मिल जाती हैं. साथ ही, जो भी बाइक आप खरीदें, उसकी ब्रांड वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य ले लें.

NEWS18

इस बड़े बाइक मार्केट में आप सर्विसिंग, डिलीवरी और 6 महीने की वारंटी के साथ बाइक आसानी से खरीद सकते हैं. बाइक लेने के बाद टेस्ट ड्राइव लेना भी संभव है. वहीं, सहारनपुर में बाइक खरीदने के लिए हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे आसपास के प्रदेशों से भी लोग आते हैं.

NEWS18

जब आप इस बाजार से सेकंड हैंड बाइक खरीद रहे हों, तो सबसे पहले बाइक के सभी पार्ट्स अच्छी तरह चेक करें और सुनिश्चित करें कि बाइक कहीं से डैमेज न हो. साथ ही, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय एक्सपर्ट्स की राय लेना भी न भूलें.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

सेकंड हैंड बाइक का बड़ा बाजार, सस्ते दाम में उपलब्ध वाहन, जानें जगह

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment