Տեխնիկական նորություններ

स्मार्ट टीवी पर वेब-सीरीज और मूवीज देखने में नहीं आ रहा मजा? अभी चेंज कर लें ये सेटिंग, मिलेगा थिएटर जैसा मजा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

स्मार्ट टीवी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा तभी है, जब कलर एकदम शानदार नजर आए. कई बार सेटिंग या दूसरे कारणों से कलर खराब दिखने लगते हैं, जिससे सारा मजा खराब हो जाता है. अगर आपके टीवी पर कलर खराब दिख रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि पैनल में कोई खराबी है. ऐसा डिस्प्ले सेटिंग, पिक्चर प्रीसेट या मोड के कारण भी हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वाइब्रेंट कलर के लिए किन सेटिंग्स को एडजस्ट करने की जरूरत है.

पिक्चर मोड बदलें

स्मार्ट टीवी पर कलर खराब दिखने का एक कारण पिक्चर प्रीसेट या मोड हो सकता है. नए टीवी में पिक्चर प्रीसेट को विविड, डायनामिक या स्टैंडर्ड पर सेट किया जा रहा है. अगर आपको इस सेटिंग पर टीवी देखने में मजा नहीं आ रहा है तो आप डिस्प्ले या पिक्चर सेटिंग में जाकर सिनेमा और मूवी समेत दूसरे मोड सेलेक्ट कर सकते हैं. 

ब्राइटनेस, बैकलाइट और कंट्रास्ट को करें एडजस्ट

कुछ लोग कलर से रिलेटिड प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए ब्राइटनेस एडजस्ट करते हैं. बता दें कि केवल ब्राइटनेस एडजस्ट करने से यह प्रॉब्लम दूर नहीं होगी. आपको ब्राइटनेस के साथ-साथ बैकलाइट और कंट्रास्ट भी एडजस्ट करने की जरूरत है. ब्राइटनेस एडजस्ट करने के लिए हमेशा किसी फिल्म या वेब सीरीज का नाइट सीन सेलेक्ट करें.

पावर सेविंग मोड को करें डिसेबल

अगर आपके स्मार्ट टीवी पर पावर सेविंग मोड इनेबल हैं तो इसे डिसेबल कर दें. दरअसल, पावर सेविंग मोड में टीवी ऑटोमैटिकली ब्राइटनेस और बैकलाइट को कम कर देता है, जिससे कलर खराब दिखने लगते हैं. कई कंपनियों के टीवी में यह मोड बाई डिफॉल्ट इनेबल होता है, इसलिए इसे डिसेबल कर दें.

RGB रेंज को एडजस्ट करना है जरूरी

अगर आप कंप्यूटर के बाद स्मार्ट टीवी पर कोई कंटेट देखते हैं तो दोनों के बीच काफी अंतर महसूस हो सकता है. ऐसा RGB रेंज में अंतर के कारण होता है. कंप्यूटर जैसे डिवाइस हमेशा फुल RGB रेंज (0-255) पर ऑपरेट करते हैं, जबकि टीवी जैसे डिवाइस लिमिटेड RGB रेंज (16-235) पर चलते हैं. इसलिए दोनों की रेंज में मिसमैच के कारण कंटेट में अंतर दिखता है. यह ऑप्शन अलग-अलग टीवी में HDMI Black Level, RGB Range या किसी दूसरे नाम से भी दिया गया हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

कोडिंग और लर्निंग के अलावा और किन कामों के लिए भारत में यूज हो रहा चैटजीपीटी? सारी जानकारी आई सामने

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։