Տեխնիկական նորություններ

हर महीने बढ़ रहा है AC का बिल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 बड़ी गलतियां

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 6, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • बार-बार ऑन/ऑफ से बचें, पंखा भी चलाएँ।

AC Tips: गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) राहत तो देता है लेकिन कई बार बिजली का बढ़ता बिल लोगों की चिंता बढ़ा देता है. अक्सर लोग मानते हैं कि ज्यादा बिल का कारण सिर्फ AC होता है जबकि असल वजह उसके इस्तेमाल से जुड़ी कुछ आम गलतियां भी हो सकती हैं. ये छोटी-छोटी आदतें AC की कार्यक्षमता कम कर देती हैं और बिजली की खपत बढ़ा देती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 7 गलतियों के बारे में जो आपके बिजली बिल को बेवजह बढ़ा सकती हैं.

दरवाजे और खिड़कियां खुली छोड़ना

अगर AC चलाते समय कमरे के दरवाजे या खिड़कियां पूरी तरह बंद नहीं हैं तो ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और गर्म हवा अंदर आती रहती है. इससे कमरे को ठंडा रखने के लिए AC को लगातार ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है.

बार-बार AC को ऑन और ऑफ करना

कई लोगों को लगता है कि AC को बार-बार बंद और चालू करने से बिजली की बचत होती है. लेकिन वास्तव में हर बार कंप्रेसर स्टार्ट होने पर ज्यादा बिजली खर्च होती है. इसलिए AC को बार-बार बंद करने की बजाय उचित तापमान पर लगातार चलाना अधिक किफायती हो सकता है.

बहुत कम तापमान पर AC चलाना

16°C या 18°C जैसे बेहद कम तापमान पर AC चलाने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. जितना कम तापमान सेट किया जाएगा AC को उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी होगी. विशेषज्ञ आमतौर पर 24°C से 26°C के बीच तापमान रखने की सलाह देते हैं जिससे आराम भी मिलता है और बिजली की बचत भी होती है.

एयर फिल्टर की सफाई न करना

समय के साथ AC के फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है और AC की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है. इससे मशीन को अधिक बिजली खर्च करनी पड़ती है. नियमित रूप से फिल्टर साफ करने से AC बेहतर परफॉर्मेंस करता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

नियमित सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

अगर AC की समय-समय पर सर्विसिंग नहीं कराई जाती तो उसकी कूलिंग क्षमता धीरे-धीरे घटने लगती है. कॉयल, गैस सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच जरूरी होती है. नियमित रखरखाव न सिर्फ बिजली बचाता है बल्कि भविष्य में होने वाले महंगे रिपेयर खर्च से भी बचा सकता है.

कमरे में सीधी धूप आने देना

खिड़कियों से आने वाली तेज धूप कमरे का तापमान तेजी से बढ़ा देती है. इससे AC को कमरे को ठंडा रखने के लिए ज्यादा समय तक चलना पड़ता है. पर्दे, ब्लाइंड्स या हीट-रिफ्लेक्टिव फिल्म का इस्तेमाल करके कमरे में गर्मी के प्रवेश को कम किया जा सकता है.

AC के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल न करना

कई लोग AC चलाते समय पंखा बंद कर देते हैं जबकि सीलिंग फैन ठंडी हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाने में मदद करता है. इससे कम तापमान सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती और AC पर दबाव भी कम होता है. इसी वजह से बिजली की खपत घट सकती है.

यह भी पढ़ें:

आपकी इन गलतियों से जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी! जानिए किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։