Ավտո նորություններ

₹40 हजार महीना कमाने वाला भी अब करेगा मारुति ऑल्‍टो की सवारी, ₹36000 सीधे बचेंगे, ₹1 हजार घट जाएगी EMI

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार के जीएसटी रेट कम करने के फैसले से अब गाड़ियों की कीमतों में अच्‍छी-खासी गिरावट आने वाली है. कंपनियां जीएसटी (GST) के फायदे ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं. छोटी कार, बाइक से लेकर लग्जरी गाड़ी तक, हर किसी का रेट कम होने वाला है. ऑल्टो जैसी कार पर जहां करीब ₹36,000 सस्‍ती होगी, वहीं मर्सिडीज़ S450 जैसी लग्जरी कार की कीमत लगभग ₹10 लाख तक घट जाएगी. भारत का पसंदीदा एक्टिवा स्‍कूटर भी 7000 रुपये तक सस्‍ता हो सकता है.

शीर्ष उद्योग विश्लेषकों और शोध एजेंसी क्रिसिल (Crisil) ने ये अनुमान लगाए हैं. हालांकि कंपनियों ने अभी तक आधिकारिक कटौती की घोषणा नहीं की है, क्योंकि वे टैक्स कटौती के असर को लेकर अंतिम गणना कर रहे हैं. त्योहारी सीज़न से ठीक पहले सरकार द्वारा जीएसटी कटौती के दिए गए इस तोहफे से ग्राहक और कंपनियों, दोनों को ही फायदा होगा. जानकारों का मानना है कि जीएसटी घटने से कार-बाइक्‍स की बिक्री में तगड़ा उछाल आने की संभावना है.

मारुति ऑल्‍टो होगी 36000 रुपये सस्‍ती

मारूति ऑल्‍टो की कीमत जीएसटी घटने के बाद 36000 रुपये कम होगी. अभी इसके बेस माडल की दिल्‍ली में कीमत 4.23 लाख रुपये है. जीएसटी घटने से यह 3.87 लाख रुपये हो सकती है. इस वजह से यह कार कम आय वाले लोगों की पहुंच में भी हो जाएगी. इससे जहां सीधे-सीधे 36000 रुपये बचेंगे, वहीं लोन पर खरीदने से ईएमआई भी करीब हजार रुपये कम हो जाएगी. 4.23 लाख की कीमत पर जहां ईएमआई ₹8,570-₹9,180 (8%-11% ब्‍याज दर) रुपये बनेगी, वहीं कीमत घटने ये यह ₹7,840-₹8,390 हो जाएगी.

हुंडई क्रेटा होगी एक लाख रुपये सस्‍ती

नए जीएसटी स्ट्रक्चर के बाद ह्यूंदै क्रेटा करीब ₹1.1 लाख सस्ती होगी, जबकि मारुति ब्रेज़ा की कीमतों में ₹90,000 तक की कटौती होगी. परिवारों की पहली पसंद मानी जाने वाली टोयोटा इनोवा पर भी अब करीब ₹2.6 लाख की बचत होगी.

होंडा एक्टिवा पर 7000 रुपये बचेंगे

केवल कार ही नहीं, टू-व्हीलर भी अब जेब पर हल्के होंगे. लोकप्रिय होंडा एक्टिवा स्कूटर की कीमत लगभग ₹7,000 घटेगी. वहीं युवाओं की पसंद बजाज पल्सर 150 पर करीब ₹9,500 तक की राहत मिलेगी.

बिक्री में आएगा उछाल

ऑटो कंपनियों का मानना है कि यह फैसला ऑटो सेक्टर में नई जान डाल देगा. मारुति चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा कि कम टैक्स से लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी और बाज़ार में नई ऊर्जा आएगी. टीवीएस के चेयरमैन सुधर्शन वेणु ने कहा कि अब टू-व्हीलर हर वर्ग के लिए और अधिक सुलभ हो जाएंगे और लोग अपग्रेड करने के लिए भी उत्साहित होंगे.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment