Ավտո նորություններ

₹5.76 लाख वाली इस 7-सीटर कार ने बचाई Renault की नाक! दनादन खरीद रहे लोग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Renault Triber कंपनी की नंबर-1 कार बनी हुई है.

Renault और Nissan का इंडियन मार्केट में काफी लिमिटेड पोर्टफोलियो है. दोनों ही कंपनियां यहां एक साथ मिलकर कारोबार करती हैं. पिछले महीने के परफॉरमेंस की बात करें, तो रेनो ने निसान के मुकाबले ज्यादा बिक्री की है. फरवरी 2026 में रेनो की कुल 3495 गाड़ियां बिकी हैं. वहीं, Nissan ने मात्र 2230 यूनिट सेल की हैं.

इस तरह फरवरी 2026 में दोनों कंपनियों की टोटल बिक्री 5525 यूनिट रही. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में इनके द्वारा बेची गई 5004 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 521 यूनिट की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. निसान का परफॉरमेंस काफी लो है. आइए, इनकी मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Renault Triber

लिस्ट में पहले नंबर पर रेनो ट्राइबर है. इस 7 सीटर कार को पिछले महीने 2419 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1545 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56.57 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र 5.76 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

Nissan Magnite

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर मैग्नाइट है. पिछले महीने इसे कुल 2230 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 2328 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Renault Kiger

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रेनो काइगर है. इस 5-सीटर SUV को पिछले महीने 701 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 433 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 61 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Renault Kwid

चौथे और अंतिम स्थान पर क्विड है. रेनो की इस सस्ती कार को पिछले महीने 375 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 698 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

फ्यूचर प्लान: दोनों कंपनियों ने आगे की तैयारी शुरू कर दी है. एक ओर Renault Duster जल्द ही मार्केट में बिकनी शुरू हो जाएगी. वहीं, Nissan ने भी ट्राइबर को रीबैज्ड करते हुए Nissan Gravite लॉन्च की है. इन दोनों मॉडलों की बदौलत आने वाले दिनों में दोनों कंपनियों की सेल बढ़ सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։