Ավտո նորություններ

20 KM माइलेज, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! इस 7-सीटर MPV के घट गए दाम; अब मात्र ₹9.55 लाख में लाएं घर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी Rumion को और भी किफायती बना दिया है. कंपनी ने नया बेस वेरिएंट E MT न्यूड्राइव लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹9.55 लाख है. इससे पहले बेस मॉडल S की कीमत ₹10.51 लाख थी. यानी अब लगभग ₹95,000 से 1 लाख रुपये तक की बचत होगी.

अब पूरी रेंज ₹9.55 लाख (E MT) से शुरू होकर ₹13.86 लाख (V AT) तक उपलब्ध है. ये बदलाव कई राज्यों में रोड टैक्स भी कम करेगा और फैमिली कार खरीदने वालों के लिए ये वैल्यू फॉर मनी ऑफर बन गई है. आइए इसकी डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

टोयोटा रूमियन छोटी इनोवा हाइक्रॉस जैसा प्रीमियम लुक रखती है. फ्रंट में क्रोम सराउंड वाली ग्रिल, प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैंप्स और LED टेल लैंप्स इसे आकर्षक बनाते हैं. 15 इंच स्टील व्हील कैप्स (बेस में) या टू-टोन मशीन्ड अलॉय व्हील्स (टॉप में), बॉडी कलर्ड ORVM और क्रोम गार्निश के साथ साइड प्रोफाइल क्लीन और फैमिली-फ्रेंडली है. गाड़ी की लंबाई 4460 mm, चौड़ाई 1735 mm, ऊंचाई 1690 mm और व्हीलबेस 2740 mm है, जो स्पेशियस केबिन और अच्छी स्टेबिलिटी देता है.

केबिन और कम्फर्ट

इसका इंटीरियर स्पेशियस और प्रैक्टिकल है. डुअल-टोन बेज ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम फील मिलता है. 7-सीटर लेआउट में सेकेंड रो 60:40 स्प्लिट स्लाइड व रिक्लाइन और थर्ड रो 50:50 फोल्डेबल है. एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्लेक्सिबल लॉगेज स्पेस और फ्लैट फोल्ड के साथ फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट है. हायर वेरिएंट्स में मेटालिक टीक वुड फिनिश डैशबोर्ड और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कम्फर्ट बढ़ाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में बेस E वेरिएंट बेसिक रखा गया है. इसे मैनुअल AC, पावर विंडोज और टिल्ट स्टीयरिंग के साथ खरीदा जा सकता है, लेकिन G वेरिएंट से 17.78 cm स्मार्टप्ले कास्ट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एपल कारप्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटो AC, रियर AC वेंट्स और पुश बटन स्टार्ट मिलते हैं. टॉप वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और टोयोटा i-Connect जैसी सुविधाएं हैं.

सेफ्टी अब और मजबूत हो गई है. इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स (डुअल फ्रंट + साइड + कर्टेन) स्टैंडर्ड हैं. कंपनी इसे ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर्स, हाई स्पीड अलर्ट और हियरटेक प्लेटफॉर्म पर डेलवप करके बेचती है.

इंजन और माइलेज

इसे 1.5 लीटर K-सीरीज पेट्रोल (1462 cc) इंजन मिलता है, जो 103 PS पावर और 139 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. NeoDrive टेक्नोलॉजी के साथ माइलेज पेट्रोल MT में 20.51 kmpl और AT में 20.30 kmpl (ARAI) के साथ CNG वेरिएंट (S MT) में 26.11 km/kg है. कम मेंटेनेंस और ई-सीएनजी ऑप्शन इसे शहर व हाईवे दोनों के लिए बेस्ट बनाते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։