Տեխնիկական նորություններ

2026 में Apple लाएगा Home Hub, दमदार कैमरे और नया HomePod mini, बदल जाएगी पूरी लाइफस्टाइल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Apple Home Hub: साल 2026 कंपनी के हार्डवेयर पोर्टफोलियो के लिए काफी व्यस्त रहने वाला माना जा रहा है. चर्चा है कि इस बार फोकस खासतौर पर स्मार्ट होम सेगमेंट पर रहेगा. जहां 2027 में ज्यादा एडवांस्ड प्रोजेक्ट्स जैसे घरेलू रोबोट्स की संभावना जताई जा रही है वहीं 2026 में कंपनी कुछ ऐसे प्रोडक्ट ला सकती है जो दिखने में परिचित हों लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद अहम साबित होंगे.

नया अवतार में आ सकता है HomePod mini

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में HomePod mini का नया वर्जन देखने को मिल सकता है. डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है हालांकि नए कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं. असली बदलाव इसके अंदरूनी हिस्सों में देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि इसमें नया S-सीरीज़ चिपसेट दिया जाएगा जो Apple Watch Series 10 से प्रेरित हो सकता है. इसके साथ साउंड क्वालिटी और रियल-टाइम कंप्यूटेशनल ऑडियो में सुधार संभव है.

कनेक्टिविटी के मामले में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जैसे Bluetooth 5.3 और सेकेंड-जनरेशन Ultra Wideband चिप. कीमत में बड़े बदलाव की संभावना कम है और यह स्पीकर लगभग 99 डॉलर के आसपास ही रह सकता है.

होम हब बनेगा स्मार्ट घर का कंट्रोल सेंटर

HomePod mini के साथ-साथ कंपनी एक डेडिकेटेड होम हब पर भी काम कर रही है. यह डिवाइस घर के सभी स्मार्ट गैजेट्स को कंट्रोल करने का केंद्रीय प्लेटफॉर्म बन सकता है.

इस हब की मदद से यूजर्स स्मार्ट एक्सेसरी मैनेज कर सकेंगे, कॉल कर पाएंगे, म्यूजिक चला सकेंगे, मौसम की जानकारी देख सकेंगे, फोटो ब्राउज़ कर सकेंगे और फैमिली कैलेंडर एक्सेस कर पाएंगे.

कहा जा रहा है कि इसमें प्रेजेंस सेंसर होंगे जो कमरे में किसी के आने का पता लगा सकेंगे. साथ ही इनबिल्ट कैमरा यह पहचान सकेगा कि कौन बोल रहा है जिससे हर सदस्य को पर्सनलाइज्ड कंटेंट और सुझाव मिल सकेंगे.

संभावना है कि इसमें Face ID, इनबिल्ट स्पीकर और A18 चिप दिया जाएगा जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करेगा. यह फुल App Store की जगह कंपनी के चुनिंदा ऐप्स जैसे Safari, Apple Music, Notes, Calendar, Photos और Apple News को सपोर्ट कर सकता है.

बताया जा रहा है कि इसके दो मॉडल तैयार किए जा रहे हैं एक दीवार पर लगाने के लिए और दूसरा स्पीकर बेस के साथ जो डिजाइन में HomePod mini जैसा हो सकता है.

सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट डोरबेल भी हो सकते हैं लॉन्च

स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कंपनी अपने खुद के सिक्योरिटी कैमरे भी ला सकती है. ये इनडोर कैमरे Apple Home प्लेटफॉर्म और नए होम हब के साथ गहराई से इंटीग्रेटेड हो सकते हैं. इसके अलावा Face ID सपोर्ट वाली डोरबेल कैमरा की भी चर्चा है जो आने वाले मेहमान की पहचान कर स्मार्ट लॉक के साथ काम कर सकेगी. इन कैमरों में HomeKit Secure Video सपोर्ट और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की उम्मीद है.

हालांकि इन प्रोडक्ट्स की लॉन्च टाइमिंग को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन 2026 को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अगर ये योजनाएं सच होती हैं तो स्मार्ट होम सेगमेंट में कंपनी की पकड़ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

फोन हो गया चोरी? घबराएं नहीं! Google की इस ट्रिक से मिनटों में ऐसे लगा सकते हैं पता, नहीं पड़ेगी किसी ऐप की जरूरत

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։