Ավտո նորություններ

2026 Hyundai Verna Facelift vs Honda City: कौन है बेस्ट सेडान? कीमत, फीचर्स, माइलेज तुलना | Verna vs City

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

2026 Hyundai Verna Facelift vs Honda City: इंडियन मार्केट में सेडान सेगमेंट काफी पॉपुलर है. वर्ना और सिटी इस सेगमेंट में सबसे पॉपुलर हैं. हुंडई ने हाल ही में Verna को अपडेट किया है. वहीं, City पहले से ही हाइब्रिड इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ उपलब्ध है.

कीमत की बात करें, तो नई वर्ना को ₹10.98 लाख से लेकर ₹18.40 लाख तक खरीदा जा सकता है. कंपनी इसे HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 वेरिएंट्स में बेचती है. वहीं, होंडा सिटी की कीमत ₹11.95 लाख (SV MT) से शुरू होकर ₹16.07 लाख (ZX CVT) तक जाती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट ₹19.99 लाख के आसपास उपलब्ध है. आइए इनकी डिजाइन से लेकर फीचर्स और सेफ्टी डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिज़ाइन की तुलना

Verna Facelift का लुक बोल्ड और स्पोर्टी है. नया ब्लैक क्रोम ग्रिल, बड़े LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रीडिज़ाइन बंपर्स, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और नए कलर्स (Classy Blue, Titan Grey Matte) के साथ ये आकर्षक लगती है. इसकी लंबाई 4565 mm है. Honda City का डिज़ाइन एलिगेंट और क्लासिक है. सॉफिस्टिकेटेड लाइन्स, लंबी बॉडी (4583 mm) और टॉलर स्टांस इसे खास बनाते हैं. City फैमिली यूज के लिए ज्यादा यूनिवर्सल अपील वाली है, जबकि Verna युवा खरीदारों को आकर्षित करती है. Verna का फेसलिफ्ट ज्यादा मॉडर्न और एग्रेसिव फील देता है.

इंटीरियर की तुलना

Verna का इंटीरियर प्रीमियम और टेक-लोडेड है. डुअल 10.25-इंच इंटीग्रेटेड डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट + डिजिटल क्लस्टर), लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 8-वे पावर ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन विद वेलकम फीचर, को-ड्राइवर सीट का इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर विंडो सनशेड और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग.

बूट स्पेस 528 लीटर है, जो सेगमेंट में सबसे बड़ा है. City का केबिन स्पेशियस और कम्फर्टेबल है, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स, अच्छी रियर लेग-रूम और क्वालिटी बिल्ड इसे खास बनाते हैं, लेकिन Verna जितने बड़े स्क्रीन्स या वेंटिलेटेड सीट्स नहीं है. City का बूट स्पेस लगभग 506 लीटर है. Verna ज्यादा लग्ज़री और मॉडर्न फील देती है.

फीचर्स की तुलना

Verna Facelift सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स लाई है. कंपनी इसे इन-बिल्ट डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा विद ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, स्मार्ट ट्रंक, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और लेवल-2 ADAS (फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीपिंग, अडैप्टिव क्रूज) के साथ बेचती है. City में भी ADAS (अडैप्टिव क्रूज, लेन असिस्ट) उपलब्ध है, लेकिन Verna के मुकाबले कम एडवांस्ड है. City कम्फर्ट पर फोकस करती है लेकिन Verna टेक और कन्वीनियंस में आगे है.

सेफ्टी की तुलना

Verna में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और टॉप में 7 एयरबैग्स (फ्रंट सेंटर सहित), ESC, TPMS, 5-स्टार GNCAP रेटिंग (पिछले मॉडल की) और लेवल-2 ADAS है. 360 कैमरा और डैशकैम नई सेफ्टी लेयर जोड़ते हैं. City में 6 एयरबैग्स, VSA (व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट), हिल असिस्ट और कुछ ADAS फीचर्स हैं. City की सेफ्टी अच्छी है, लेकिन Verna के 7 एयरबैग्स और एडवांस्ड ADAS से ज्यादा प्रोटेक्शन मिलती है. दोनों में ABS, EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Verna दो इंजन ऑप्शन- 1.5L NA पेट्रोल (115 PS, 144 Nm) 6MT या CVT और 1.5L टर्बो GDi (160 PS, 253 Nm) 6MT या 7DCT के साथ आती है. टर्बो वेरिएंट हाईवे और सिटी दोनों में ज़ोरदार परफॉर्मेंस देता है. City में सिर्फ 1.5L i-VTEC पेट्रोल (121 PS, 145 Nm) इंजन है, जो 6MT या CVT के साथ खरीदा जा सकता है. City का इंजन स्मूथ और रिफाइंड है, लेकिन Verna का टर्बो ज्यादा पावरफुल और एक्साइटिंग है. वर्ना का ARAI माइलेज 18.6 से 20.6 kmpl तक और City का 17.8 से 18.4 kmpl तक है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։