Ավտո նորություններ

2026 Jeep Meridian की इंडियन मार्केट में एंट्री, ₹30.01 लाख में क्या कुछ मिलेगा? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

2026 Jeep Meridian ने इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री मारी है. ये फुल साइज SUV फैमिली यूज, लॉन्ग ड्राइव और ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए परफेक्ट है. 2026 मॉडल ईयर अपडेट के साथ इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं. इस नए मॉडल ईयर अपडेट में कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर सेकंड-रो सीट्स को स्लाइड करने की सुविधा दी गई है. आइए, जानते हैं कि नई जीप मेरिडियन को किन चेंजेस के साथ खरीदा जा सकेगा और इसकी कीमत क्या है.

नई जीप मेरिडियन की कीमत ₹30.01 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, एमजी ग्लोस्टर और जल्द आने वाली वीडब्ल्यू टायरोन जैसी गाड़ियों से सीधा मुकाबला करेगी. हालांकि, पूरी रेंज की शुरुआती कीमत ₹23.33 लाख से है, लेकिन स्लाइडिंग सीट्स वाला वेरिएंट्स (जैसे लिमिटेड और ओवरलैंड) ₹30.01 लाख से उपलब्ध है।

डिजाइन डिटेल

एक्सटीरियर में जीप का क्लासिक 7-स्लैट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और DRLs का कॉम्बिनेशन है. 2026 अपडेट में फ्रंट और रियर बंपर रिवाइज्ड हैं, नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट्स मिलते हैं. ट्रेल एडिशन में कैमो लिवरी और स्पेशल बैजिंग से यह और आक्रामक लगती है. बॉडी साइज बड़ी है, ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए सूटेबल बनाता है.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में थर्ड-रो अब पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल है, खासकर नए स्लाइडिंग सेकंड-रो सीट्स की वजह से ये बेहत हो गई है. Nappa लेदर सीट्स (टॉप वेरिएंट्स में), पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग और बड़ा डैशबोर्ड इसे लग्जरी फील देते हैं. ट्रेल एडिशन में ब्लैक सीट्स पर रेड स्टिचिंग और एक्सक्लूसिव डिजाइन है.

ये SUV लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है. 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, मल्टीपल USB पोर्ट्स, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल आदि मिलते हैं.

सेफ्टी में कितने नंबर?

सेफ्टी में जीप का फोकस मजबूत है. ग्राहक इसे 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं. BNCAP में इसको 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने की उम्मीद है. 4×4 वेरिएंट्स में Selec-Terrain सिस्टम ऑफ-रोड ट्रैक्शन बढ़ाता है.

इंजन और माइलेज

पावरट्रेन में 2.0-लीटर मल्टीजेट II टर्बो डीजल इंजन है, जो 168-170 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक हैं. ड्राइवट्रेन 4×2 और 4×4 दोनों उपलब्ध. ARAI माइलेज मैनुअल में 15-16 kmpl तक और ऑटोमैटिक में 10-14 kmpl के बीच है. रियल-वर्ल्ड में हाईवे पर 10-12 kmpl आसानी से मिल सकता है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment