Ավտո նորություններ

2026 Toyota Fortuner New Gen: लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन, फीचर्स और हाइब्रिड इंजन डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

टोयोटा फॉर्च्यूनर इंडियन मार्केट की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक है. ये अपनी मजबूती, ऑफ-रोड क्षमता और स्टेटस सिंबल के लिए जानी जाती है. अब 2026 में नई जनरेशन (थर्ड जनरेशन) फॉर्च्यूनर की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में स्पाई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें नई फॉर्च्यूनर को कवर करके टेस्टिंग करते देखा गया है. ये स्पाई शॉट्स बताते हैं कि नया मॉडल ज्यादा आक्रामक और मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगा.

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Hilux (जो नवंबर 2025 में थाईलैंड में लॉन्च हुई) के आधार पर फॉर्च्यूनर भी जल्द आएगी. भारत में लॉन्च 2026 की दूसरी छमाही में, यानी अप्रैल से नवंबर के बीच होने की संभावना है. कुछ सोर्स कहते हैं कि ग्लोबल डेब्यू 2026 की शुरुआत में हो सकता है और भारत में थोड़ी देर बाद, इस साल नई फॉर्च्यूनर के लॉन्च की मजबूत उम्मीद है, लेकिन अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. आइए, संभावित डिटेल पर नजर डालते हैं.

संभावित डिजाइन

नई फॉर्च्यूनर का लुक ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर होगा. स्पाई इमेजेस से पता चलता है कि स्लिम LED हेडलाइट्स और DRLs के साथ फ्रंट ग्रिल बड़ा और मेश स्टाइल का होगा. हेडलाइट्स ज्यादा शार्प और एंगल्ड होंगी. नए अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और मजबूत बंपर्स के साथ साइड प्रोफाइल में बॉडी ज्यादा अपराइट और रग्ड दिखेगी. रियर में भी नए LED टेललाइट्स, रिवाइज्ड बूटलिड और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स मिल सकते हैं. कुल मिलाकर, ये डिजाइन Hilux और Prado से इंस्पायर्ड लगता है.

इंटीरियर डिटेल

केबिन अब काफी अपग्रेडेड नजर आ रहा है. पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम फील मिलेगा. बेहतर मैटेरियल, सॉफ्ट-टच सरफेस, नया डैशबोर्ड, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (शायद 12-14 इंच), वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे. सीट्स ज्यादा कम्फर्टेबल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 7-सीटर लेआउट रहेगा. कुछ रिपोर्ट्स में पैनोरमिक सनरूफ या बड़े सनरूफ की बात है, जो इंडियन मार्केट में अब बहुत जरूरी बन गया हैय

फीचर्स और सेफ्टी

नई फॉर्च्यूनर में ADAS लेवल 2+ जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स आ सकते हैं. साथ ही ये 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, बड़े स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Toyota i-Connect) और पावर्ड/वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लक्जरी फीचर्स से लैस होगी. ऑफ-रोड के लिए पार्ट-टाइम 4×4, डिफरेंशियल लॉक और मल्टी-टेरेन सिलेक्ट जैसे ऑप्शन्स बने रहेंगे. सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, VSC, हिल असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड होंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद है. पुराना 2.8L डीजल (201 bhp, 500 Nm) अपडेटेड रहेगा, लेकिन माइल्ड हाइब्रिड (48V) सिस्टम के साथ आएगा. ये बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगा. कुछ मार्केट्स में 2.4L या 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (शायद 300 hp तक) का ऑप्शन मिल सकता है. हाइब्रिड वेरिएंट्स भी संभावित हैं, जो फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाएंगे. ट्रांसमिशन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों रहेंगे. मार्केट में उतरते ही इसका सीधा मुकाबला MG Majestor से होगा.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։