Տեխնիկական նորություններ

21,000 रुपये सस्ता हो गया यह धांसू आईफोन, जानें कहां मिल रही है छप्परफाड़ डील

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो हजारों की बचत का मौका आ गया है. 2024 में लॉन्च हुआ iPhone 16 Plus अब शानदार छूट के साथ अवेलेबल है. बड़ी स्क्रीन, दमदार A18 चिपसेट और बेहतरीन डुअल कैमरा सेटअप वाले इस आईफोन को इतना सस्ता खरीदने का मौका दोबारा मुश्किल से मिलेगा. अभी विजय सेल्स पर यह 21,000 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है. आइए जानते हैं कि इस आईफोन के स्पेसिफिकेशंस क्या है और कैसे इस डील का फायदा उठाया जा सकता है. 

iPhone 16 Plus के दमदार स्पेसिफिकेशंस

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के मिलता है. इसमें ऐप्पल का A18 चिपसेट दिया या है, जो ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स और मल्टीटास्किंग को हैंडल करता है. एल्युमिनियम फ्रेम वाले इस आईफोन को वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है. फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है. फ्रंट में इसे 12MP के कैमरा से लैस किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. 

विजय सेल्स पर चल रही छप्परफाड़ छूट

iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह 71,890 रुपये में लिस्टेड है. 18,000 रुपये से ज्यादा के इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 3500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इस आईफोन पर कुल छूट 21,000 रुपये से भी ज्यादा हो जाती है.

Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती

18 फरवरी से गूगल के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a के लिए प्री-ऑर्डर शुरू होंगे. उससे पहले गूगल ने मौजूदा मॉडल Pixel 9a की कीमतों में भारी कमी कर दी है. भारत में Pixel 9a के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 49,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वर्जन को 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इन दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में 10,000-10,000 रुपये की कटौती हुई है, जिसके बाद इन्हें क्रमश: 39,999 और 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

एंड्रॉयड के इन फीचर्स के लिए तरसते हैं ऐप्पल यूजर्स, महंगे से महंगे आईफोन में भी नहीं मिलते

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։