Ավտոմեքենայի թողարկում

26.99 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! छोटी फैमिली को खूब पसंद आ रही ये SUV, कीमत मात्र ₹5.60 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
SUV very much
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Punch देश की सबसे सस्ती SUV है. यही कारण है कि इसे जमकर ग्राहक मिलते हैं. पिछले महीने भी Tata Motors ने Punch को कई ग्राहकों तक पहुंचाया है. अपनी ही बड़ी बहन Tata Nexon से पिछड़ते हुए पंच ने देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का खिताब अपने पास रखा है. GST Cut के बाद कंपनी इसे मात्र ₹5,59,900 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

पिछले महीने Tata Punch को कुल 19,257 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 16,231 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. अगर आप आने वाले दिनों में इस SUV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में जान लीजिए.

इंटीरियर डिटेल

नई पंच का केबिन काफी प्रीमियम और स्पेसियस है. इसमें डुअल-टोन ब्लू-ग्रे थीम, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट वाली कम्फर्टेबल सीट्स, स्लाइडिंग सेंटर आर्मरेस्ट और स्टोरेज मिलता है. टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच अल्ट्रा-व्यू HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है.

7-इंच या 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं. स्पेस अच्छा है, 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं और बूट स्पेस भी पर्याप्त है.

फीचर्स और सेफ्टी

ये सेगमेंट में सबसे लोडेड कारों में से एक है. इसमें 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, कनेक्टेड कार टेक (iRA), 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे एडवांस फीचर्स हैं.

टाटा पंच की सबसे बड़ी ताकत इसकी सेफ्टी है. ये Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग वाली सबसे सेफ कॉम्पैक्ट एसयूवी है. स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, iTPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ऑल डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

इंजन और माइलेज

Tata Punch Facelift अब दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें पहला 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (88 PS पावर, 115 Nm टॉर्क) पावरट्रेन है, जो ARAI के अनुसार 20.09 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. नया 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (118-120 PS, 170 Nm) इंजन भी 18 KMPL के आस-पास माइलेज देने में सक्षम है. इसे CNG फ्यूल ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है, जिसका माइलेज 26.99 KG/PL के आस-पास है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։