Ավտո նորություններ

27.97 Km माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ! अचानक महंगी हो गई ये Hybrid SUV, अब इतने में मिलेगी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota Urban Cruiser Hyryder देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Hybrid Cars में से एक है. अगर आप आने वाले दिनों में इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए थोड़ी सी बुरी खबर है. दरअसल, कंपनी ने हायराइडर की कीमत बढ़ा दी है. ये बढ़ोतरी कच्चे माल और उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण बताई हुई है.

फरवरी 2026 में Hyryder को 21,000 रुपये तक महंगा कर दिया गया है. कंपनी इसे विशेष रूप से पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ-साथ CNG ऑप्शन में भी बेचती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर लेकर 20,19,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. आइए, इसकी इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

इंटीरयर और फीचर्स

हायराइडर का केबिन स्पेसियस और प्रीमियम फील देता है. इसमें डुअल-टोन ब्लैक एंड ब्राउन इंटीरियर है. फ्रंट और रियर में पर्याप्त लेग रूम और हेड रूम है. रियर सीट्स 60:40 स्प्लिट फोल्डेबल हैं, साथ ही रिक्लाइनिंग फीचर मिलता है. पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में) केबिन को खुला और रोशनी से भरपूर बनाता है. रियर एसी वेंट्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स और आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स यात्रा को आरामदायक बनाते हैं. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और आर्टिफिशियल लेदर/पर्फोरेटेड सीट्स प्रीमियम टच देते हैं.

इसकी फीचर लिस्ट में 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (स्मार्ट प्ले कास्ट), वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पावर्ड ऑर्थोपेडिक सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है. ये कार फैमिली के लिए काफी प्रैक्टिकल है, जहां रियर पैसेंजर्स को भी अच्छी सुविधाएं मिलती हैं.

सेफ्टी डिटेल

टोयोटा ने सेफ्टी को लेकर कोई समझौता नहीं किया है. सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन) हैं. ABS विथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे फीचर्स हैं. टॉप वेरिएंट में हिल डिसेंट कंट्रोल (AWD में) और एडवांस्ड बॉडी स्ट्रक्चर (TECT) मिलता है, जो क्रैश प्रोटेक्शन को बढ़ाता है.

इंजन और माइलेज

इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन (1462 cc, 103 PS पावर, 137 Nm टॉर्क) है, जो 5-स्पीड MT, 6-स्पीड AT या AWD के साथ आता है. सीएनजी वेरिएंट में भी यही इंजन है (CNG मोड में 88 PS) है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.5-लीटर 3-सिलेंडर इंजन (92 PS) + इलेक्ट्रिक मोटर (80 PS) है, जो e-Drive सिस्टम के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 27.97 KMPL है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։