Ավտո նորություններ

28.65 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस हाइब्रिड SUV पर मिल रही ₹1.35 लाख की बंपर छूट; फैमिली के लिए बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ऑटोमोबाइल मार्केट में डिस्काउंट ऑफर्स का दौर जोरों पर है. Maruti Suzuki ने सितंबर 2026 के लिए अपने कई मॉडलों पर आकर्षक ऑफर दिए हैं. इनमें सबसे ज्यादा फायदा Maruti Suzuki Victoris स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर मिल रहा है. अगर आप मिड-साइज एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका काफी अच्छा है. विक्टोरिस कंपनी के ARENA डीलरशिप का फ्लैगशिप मॉडल है और इसकी सेल्स भी अच्छी चल रही हैं. इस महीने के ऑफर से इसकी कीमत और भी आकर्षक हो गई है.

उपलब्ध डिस्काउंट की बात करें तो विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर कुल ₹1.35 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है. इसमें कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी/अपग्रेड बेनिफिट और स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल हैं. पेट्रोल और सीएनजी वर्जन पर अधिकतम ₹85,000 तक का ऑफर है. ये ऑफर वेरिएंट, एलिजिबिलिटी और डीलर के अनुसार बदल सकते हैं. त्योहारों से पहले ये मौका खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफ़ॉर्मेंस डिटेल पर भी एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

विक्टोरिस मॉडर्न और आकर्षक लुक के साथ आती है. इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, 17 इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरामिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में) उपलब्ध हैं. इंटीरियर में ब्लैक एंड आइवरी थीम, सॉफ्ट-टच मटेरियल और प्रीमियम फील वाला केबिन मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पॉवर्ड टेलगेट शामिल हैं. कुछ वेरिएंट में लेवल-2 एडास, 360 डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले भी उपलब्ध हैं.

सेफ्टी के मामले में विक्टोरिस काफी मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम स्टैंडर्ड हैं. इसे भारत एनसीएपी और ग्लोबल एनसीएपी दोनों से 5-स्टार रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज

पावरट्रेन ऑप्शन में तीन विकल्प उपलब्ध हैं. 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 103 बीएचपी पावर और 139 एनएम टॉर्क देता है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 116 बीएचपी की कंबाइंड पावर मिलती है. सीएनजी ऑप्शन में लगभग 88-89 बीएचपी पावर है. माइलेज के मामले में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 28.65 किमी प्रति लीटर का दावा करती है, जबकि पेट्रोल वर्जन 21 किमी प्रति लीटर के आसपास और सीएनजी 27 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देता है.

कुल मिलाकर, सितंबर 2026 के ये ऑफर विक्टोरिस को और ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं. अगर आप नई एसयूवी खरीदने वाले हैं, तो नजदीकी मारुति एरिना डीलरशिप पर जाकर फाइनल डिस्काउंट की पुष्टि जरूर कर लें.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։