Ավտո նորություններ

34 KM माइलेज, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती Car, शुरुआती कीमत मात्र ₹3.50 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Cheapest Car In India: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है. यहां सस्ती और अच्छी कारों की भरमार है. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी गाड़ी खरीदना चाहते हैं और बजट टाइट है, तो आप एकदम सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस आर्टिकल में इंडियन मार्केट की 5 सबसे सस्ती कारों की लिस्ट लेकर आए हैं.

ये कारें न केवल सस्ती हैं बल्कि सेफ, सुविधाजनक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं. छोटी फैमिली या पहली बार कार खरीदने वालों के लिए ये बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं. इस लिस्ट में Maruti Suzuki S-Presso से लेकर Tata Tiago तक का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत, फीचर्स, माइलेज और स्पेसिपिकेशन पर नजर डालते हैं.

Maruti Suzuki S-Presso

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति एसप्रेसो है, इसे मात्र 3.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये मिनी-एसयूवी स्टाइल वाली हैचबैक है, जिसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस (180 मिमी) मिलता है.

इसका 998 सीसी का पेट्रोल इंजन 24-25 किमी/लीटर तक माइलेज देता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में 32-33 किमी/किलो तक की फ्यूल एफिशियंसी मिलती है. फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, एयर कंडीशनर, पावर स्टीयरिंग और 6 एयरबैग्स जैसे जरूरी फीचर्स शामिल है.

Maruti Suzuki Alto K10

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 को मात्र ₹3.70 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये कॉम्पैक्ट हैचबैक है, जो छोटे शहरों और गांवों में बहुत चलती है. 998 सीसी का K-सीरीज इंजन बेहद रिफाइंड है और पेट्रोल में 24.9 किमी/लीटर व सीएनजी में 33.85 किमी/किलो तक माइलेज देता है।

फीचर्स में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), टचस्क्रीन, रियर पार्किंग सेंसर्स, पावर विंडो और मैनुअल/ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल हैं. ये कार बहुत हल्की और आसानी से चलने वाली है, जिससे नए ड्राइवरों को कॉन्फिडेंस मिलता है. मेंटेनेंस कॉस्ट भी सालाना 4-6 हजार रुपये से ज्यादा नहीं आता है.

3. Renault Kwid

रेनो क्विड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये है और ये भी एसयूवी जैसा लुक देती है. इसका 999 सीसी का इंजन 21-22 किमी/लीटर माइलेज देता है. इसमें 8 इंच टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा, कीलेस एंट्री और 184 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस जैसी खासियत हैं.

ये गाड़ी युवाओं को बहुत पसंद आती है, क्योंकि इसका डिजाइन बोल्ड और मॉडर्न है. इसके कुछ वेरिएंट में AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक में आराम देता है. हालांकि, सेफ्टी रेटिंग 1-2 स्टार है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से ये वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हो सकती है.

4. Tata Tiago

टाटा टियागो की एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. सेफ्टी के मामले में ये सबसे मजबूत है. ग्लोबल NCAP में टाटा टिआगो को 4-स्टार रेटिंग मिली है. इसका 1199 सीसी इंजन पेट्रोल में 19 किमी/लीटर और सीएनजी में 28 किमी/किलो माइलेज देता है.

फीचर्स में हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग्स शामिल हैं. बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी है और लंबे समय तक चलाने के लिए ये टिकाऊ विकल्प है. ये कार उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

5. Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी सेलेरियो की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें सबसे अच्छा ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है और माइलेज 25-26 किमी/लीटर (पेट्रोल) व 34 किमी/किलो (सीएनजी) तक है. स्पेस अच्छा है, सीटिंग कम्फर्टेबल और फीचर्स में टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, रियर एसी वेंट्स मिलते हैं.

हमारा सुझाव: कुल मिलाकर, ये पांचो कारें बजट में सबसे अच्छी वैल्यू देती हैं. मारुति की कारें सर्विस और पार्ट्स की आसानी के कारण आगे रहती हैं, जबकि टाटा मोटर्स सेफ्टी में बेहतर है. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आप इनमें से किसी एक गाड़ी को चुन सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इन सभी की कीमत 5 लाख रुपये से कम है. अगर आप हायइर वेरिएंट की तरफ जाएंगे, तो ऑन रोड कीमत बढ़ सकती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment