Ավտո նորություններ

34 KM माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ! ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG Car, कीमत मात्र ₹5.98 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Most Fuel Efficient CNG Cars in India: देश में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85 रुपये के पार पहुंचने के साथ सीएनजी कारें आम आदमी की पहली पसंद बन गई हैं. फरवरी 2026 तक सीएनजी का दाम औसतन 77-80 रुपये प्रति किलो है, जो पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है.

ARAI प्रमाणित माइलेज 30 किमी/किलो से ऊपर वाली कारें शहर की भीड़भाड़ में भी 25-32 किमी/किलो रियल वर्ल्ड माइलेज दे रही हैं. इससे प्रति किलोमीटर खर्च मात्र 2.5 से 3 रुपये रह जाता है. अगर आप भी आने वाले दिनों में एक अच्छी और ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं, तो हमारा ये लेख आपके काम का है. हम आपके लिए देश की 5 सबसे सस्ती CNG Cars की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

1. मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी (Maruti Suzuki Celerio CNG)

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी भारत की सबसे फ्यूल एफिशियंट फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 34.43 किमी/किलो है. 1.0 लीटर 3-सिलिंडर इंजन सीएनजी पर 56-58 पीएस पावर देता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,97,900 से शुरू होती है. अल्ट्रा लाइट वजन वाली ये हैचबैक शहर की ट्रैफिक में परफेक्ट है. कंपनी इसे 7 इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, रियर पार्किंग सेंसर्स और 6 एयरबैग के साथ बेचती है.

2. मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी (Maruti Suzuki Wagon R CNG)

मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी परिवारों के लिए सबसे प्रैक्टिकल सीएनजी कार है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 34.05 किमी/किलो है. 1.0 लीटर 3-सिलिंडर इंजन सीएनजी पर अच्छी पावर और परफॉर्मेंस देता है. एक्स शोरूम कीमत ₹5,88,900 से शुरू होती है. टॉल-बॉय डिजाइन से शानदार हेडरूम और लेग रूम मिलता है. बूट स्पेस CNG के बावजूद उपयोगी है. पावर स्टीयरिंग, की-लेस एंट्री, 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 एसरबैग इसे खास बनाते हैं.

3. मारुति सुजुकी अल्टो K10 सीएनजी (Maruti Suzuki Alto K10 CNG)

मारुति सुजुकी अल्टो K10 सीएनजी सबसे सस्ती और एफिशियंट सीएनजी कार है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 33.85 किमी/किलो है. 1.0 लीटर 3-सिलिंडर इंजन सीएनजी पर अच्छा एक्सीलरेशन देता है. दिल्ली में इसे ₹4,81,900 की एक्स-शोरूम पर खरीदा जा सकता है. छोटा साइज पार्किंग और तंग गलियों में बहुत आसान है. साथ ही इसे 7 इंच टचस्क्रीन, एपपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलते हैं.

4. मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी (Maruti Suzuki Dzire CNG)

मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी कॉम्पैक्ट सेडान में सबसे फ्यूल एफिशियंट ऑप्शन है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 33.73 किमी/किलो है. 1.2 लीटर 3-सिलिंडर इंजन CNG पर करीब 70 पीएस पावर देता है. एक्स शोरूम कीमत ₹8,03,100 से शुरू होती है. CNG टैंक फर्श के नीचे होने से पूरा बूट स्पेस मिलता है. ग्राहक इसे क्रूज कंट्रोल, 7 इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और 6 एयरबैग्स के साथ खरीद सकते हैं. ये लंबी ड्राइव के लिए भी बेस्ट है.

5. मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी (Maruti Suzuki Swift CNG)

मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी एक फेवरेट फन-टू-ड्राइव सीएनजी कार है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 32.85 किमी/किलो है. 1.2 लीटर Z-सीरीज इंजन CNG पर भी पेपी परफॉर्मेंस देता है. इसे मात्र ₹7,44,900 की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. स्पोर्टी लुक और बेहतरीन हैंडलिंग के साथ इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։