Ավտո նորություններ

365 KM रेंज…26 मिनट में चार्ज! सर्वगुण संपन्न है Punch EV का बेस वेरिएंट, कीमत मात्र 6.49 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

टाटा मोटर्स ने 2026 में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. ये मॉडल ईको-फ्रेंडली ड्राइविंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स और बेहतर रेंज प्रदान करता है. बेस वेरिएंट को स्मार्ट के नाम से पेश किया गया है और ये सबसे किफायती विकल्प है. नई पंच उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट है, जो पहली बार ईवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और उनका बजट कम है.

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 2026 के बेस वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है. ये पुराने मॉडल की तुलना में 30,000 रुपये सस्ती है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है. टाटा ने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम भी पेश की है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत मात्र 6.49 लाख रुपये रह जाती है. कंपनी इस पर 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेंट लेगी. आइए, इसकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

2026 फेसलिफ्ट के डिजाइन में सूक्ष्म बदलाव किए गए हैं, जो इसे और अधिक मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं. ये माइक्रो एसयूवी कैटेगरी में आती है, जिसमें हाई ग्राउंड क्लियरेंस (195 मिमी) और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर है. फ्रंट में नई ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं, लेकिन बेस वेरिएंट में फ्रंट लाइट बार नहीं है. साइड प्रोफाइल में हाइपरस्टाइल व्हील कवर्स और 15-इंच के व्हील्स हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.

रियर में कनेक्टेड टेललैंप्स और स्पॉइलर है. उपलब्ध कलर्स में चार विकल्प हैं- व्हाइट, ब्लैक, ग्रीन और रेड हैं. कुल मिलाकर, डिजाइन कॉम्पैक्ट है. इसकी लंबाई 3880 मिमी होने के साथ चौड़ाई और ऊंचाई भी काफी बेहतर है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. वाटर वेडिंग कैपेसिटी 450 मिमी है, जो भारतीय सड़कों के लिए उपयोगी है.

इंटीरियर डिटेल

बेस वेरिएंट का इंटीरियर सिंपल और फंक्शनल है. इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड है, लेकिन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है. सीट्स फैब्रिक की हैं और स्पेस पर्याप्त है. बूट स्पेस 366 लीटर है, जो दैनिक उपयोग के लिए काफी है. एयर कंडीशनिंग i-FATC (इंटेलिजेंट फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल) के साथ है, जो क्लाइमेट कंट्रोल प्रदान करता है. स्टीयरिंग व्हील मल्टी-फंक्शन है, लेकिन एम्बिएंट लाइटिंग नहीं है. इंटीरियर क्वालिटी अच्छी है, प्लास्टिक का उपयोग टिकाऊ है और ये पुराने मॉडल से बेहतर थर्मल मैनेजमेंट प्रदान करता है.

फीचर्स और सेफ्टी

स्मार्ट 30 वेरिएंट में बेसिक फीचर्स शामिल हैं. इसमें मल्टी-मोड रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, दो ड्राइव मोड्स (सिटी और स्पोर्ट) और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है. इसमें कीलेस एंट्री, पावर विंडोज और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स हैं. कोई बड़ा इंफोटेनमेंट नहीं है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी उपलब्ध है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और इसकी बैटरी 20% से 80% चार्जिंग होने में मात्र 26 मिनट लगेगा. ये 6-इन-1 ईड्राइव यूनिट के साथ आती है, जो एफिशिएंसी बढ़ाता है.

टाटा की सेफ्टी पर जोर हमेशा रहा है. स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ABS विथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, iTPMS (इंटेलिजेंट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड है. पुराने मॉडल से रियर डिस्क ब्रेक्स हटा दिए गए हैं, लेकिन फ्रंट वेंटिलेटेड डिस्क्स हैं. हाई बीम अलर्ट और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी हैं. ये 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग की उम्मीद करता है, जो इसे क्लास में सुरक्षित बनाता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

बेस वेरिएंट में 30 kWh की LFP प्रिज्मेटिक सेल बैटरी है, जो LFP टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर थर्मल मैनेजमेंट प्रदान करती है. मोटर सिंगल इलेक्ट्रिक है, जो 88 PS (87 bhp) पावर और 154 Nm टॉर्क जनरेट करता है. एक्सेलरेशन 0-100 km/h में 13.5 सेकंड्स है. क्लेम्ड रेंज MIDC पार्ट 1+2 के अनुसार 365-375 km है, जबकि रियल-वर्ल्ड में ये लगभग 280-300 km तक पहुंच जाती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։