Ավտո նորություններ

5.65 लाख की इस कार में समा जाएगी पूरी फैमिली, कीमत पर न जाएं, महंगी कारों को भी टक्‍कर देते हैं इसके फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 18, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Nissan Gravite Feature : जापान की कार बनाने वाली कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में अपनी एमपीवी ग्रेवाइट को लॉन्‍च किया है. यह 7 सीटर कार सीधे तौर पर रेनो की ट्राइबर का बाजार खराब कर सकती है, साथ ही यह मारुति की अर्टिका को भी टक्‍कर दे सकती है. इस कार में 1 लीटर का इंजन है, जो 72 हॉर्स पॉवर की ताकत जेनरेट करता है.

ख़बरें फटाफट

5.65 लाख की इस कार में समा जाएगी पूरी फैमिली, माइलेज भी है धांसूZoom

निसान ने अपनी एमपीवी ग्रेवाइट को लॉन्‍च किया है.

Nissan Gravite Launch : जापान की ऑटोमेकर कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में अपनी एमपीवी ग्रेवाइट लॉन्‍च कर दी है. महज 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्‍च हुई यह कार रेनो की ट्राइबर और मारुति की अर्टिगा को भी कड़ी टक्‍कर दे सकती है. कार की कीमत भले ही आपको एंट्री लेवल की कारों जैसी लगे लेकिन इसमें आपकी पूरी फैमिली समा सकती है. 7 सीटर इस कार को भारतीय सड़कों के अनुरूप बनाया गया है और इसमें फीचर्स का भी काफी ध्‍यान रखा गया है.

निसान की यह एमपीवी रेनो ट्राइबर पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने इसके बाहरी ढांचे और इंटीरियर में काफी बदलाव किए हैं. इसका बाहरी डिजाइन ज्‍यादा मस्‍कुलर है और इंटीरियर भी ट्राइबर के मुकाबले कहीं ज्‍यादा प्रीमियम बनाया गया है. हालांकि, इंजन और अन्‍य फीचर्स लगभग ट्राइबर जैसे ही हैं. ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से निसान का भारत में पोर्टफोलियो और मजबूत होने का अनुमान है.

ग्रेवाइट में मिलेंगे 4 वैरिएंट
निसान ने इस एमपीवी के 4 वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए हैं. इसमें Visa, Acenta, N-Connecta और Tekna जैसे वैरिएंट हैं. इसकी एक्‍स शो-रूम कीमत 5.65 लाख रुपये से लेकर 8.93 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों तरह के ट्रांसमिशन इस कार में दिए हैं. बाहरी डिजाइन की बात करें तों ग्रेवाइट में हनीकॉम्‍ब की डिजाइन वाला ग्रिल मिलता है. सामने की तरफ एलईडी डीआरएल भी है, जो क्रोम के साथ जुड़ा हुआ है. इससे कार का लुक और ज्‍यादा आकर्षक हो जाता है.

कब शुरू होगी बुकिंग
निसान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार की बुकिंग मार्च, 2026 से शुरू हो सकती है. हालांकि, वैरिएंट के हिसाब से इसकी डिलीवरी का टाइम अलग-अलग हो सकता है. कार में 15 इंच के व्‍हील मिलते हैं, जो इसकी ऊंचाई को ठीकठाक बढ़ा देते हैं. कार की बैक साइड में एलईडी लैंप और क्रोम को मिलाकर डिजाइन बनाया गया है. कंपनी ने 5 कलर ऑप्‍शन भी दिए हैं. फॉरेस्‍ट ग्रीन, ब्‍लैक, सिल्‍वर, स्‍नो व्‍हाइट और मैटेलिक ग्रे कलर में इसे खरीदा जा सकता है.

कितनी वारंटी देगी कंपनी
निसान ने ग्रेवाइट के साथ 3 साल की स्‍टैंडर्ड वारंटी भी दी है. वारंटी 1 लाख किलोमीटर या फिर 3 साल की अवधि के लिए होगी, जिसे आप 10 साल या फिर 2 लाख किलोमीटर तक बढ़वा भी सकते हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि पहली 5 हजार बुकिंग कराने वाले कस्‍टमर को 5 साल तक जीरो कॉस्‍ट सर्विस का भी ऑफर दिया जाएगा. इसके अलावा कार को अपग्रेड करने की भी सुविधा इन ग्राहकों को मिलेगी.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։